फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The closure of the doors of private hospitals due to Ayushman card had an impact on the civil hospital

Panchkula News: आयुष्मान कार्ड से प्राइवेट अस्पतालों के दरवाजे बंद होने का असर सिविल अस्पताल पर पड़ा

Fri, 22 Aug 2025 02:21 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
The closure of the doors of private hospitals due to Ayushman card had an impact on the civil hospital
पंचकूला। आयुष्मान भारत योजना के तहत प्राइवेट अस्पतालोंं में इलाज बंद होने का असर सिविल अस्पताल में दिखाई देने लगा है। जहां रूटीन में रोजाना साढ़े चार हजार मरीजों की ओपीडी होती थी, अब बढ़कर 5200 से ज्यादा की हो गई है। सभी ओपीडी में करीब सात सौ मरीज बढ़े हैं। आंख, ईएनटी, स्किन, मनोरोग, एमडी मेडिसिन सहित अन्य ओपीडी में भीड़ लग रही है। इसका असर ऑपरेशनों पर पड़ा है। अब मरीजों को ऑपरेशन के लिए एक महीने तक की डेट मिल रही है।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल में आयुष्मान भारत योजना के तहत अब तक दस हजार से अधिक लोगों के ऑपरेशन हो चुके हैं। बीते 6 अगस्त से 14 निजी अस्पतालों में आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज मिलना बंद हो गया है। इस कारण करीब 13 दिन मेंं अस्पताल की सभी ओपीडी में ऑपरेशन के लिए डेढ़ हजार से अधिक लोग ऑपरेशन के लिए आ गए हैं।
विज्ञापन


हर ओपीडी में बढ़े मरीज
पहले जहां डॉक्टर दो सौ मरीज देखते थे, अब यह बढ़कर हर ओपीडी मेंं 250 से अधिक हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियोंं का कहना है कि अचानक बढ़ी मरीजों की संख्या से निपटने के लिए ओपीडी मेंं डॉक्टर बैठ रहे हैं। डॉक्टरों को यह निर्देश दिए गए हैं कि दो बजे के अंदर बने परचे वाले सभी मरीजों को देखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



बॉक्स ----

सिविल अस्पताल की ओपीडी मेंं आए मरीज
दिन अब ओपीडी मेंं मरीजों की संख्या एक सप्ताह पहले मरीज

12 अगस्त 5200 4600

14 अगस्त 5000 4300
18 अगस्त 5125 4300

19 अगस्त 5200 4500
20 अगस्त 5049 4432
21 अगस्त 5080 4460


क्या कहते हैं मरीज


प्राइवेट में इलाज न मिलने से सिविल अस्पताल आए
आंख का ऑपरेशन कराने के लिए ओपीडी मेंं आए हैं। डॉक्टर की ओर से ऑपरेशन के लिए आयुष्मान के तहत सभी प्रक्रिया पूरी हो गई है। एक सप्ताह के अंदर ऑपरेशन हो जाएगा। प्राइवेट में इलाज बंद होने के बाद सिविल अस्पताल आए हैं।
-सुरेश कुमार, निवासी मौलीजागरां


आंख के ऑपरेशन की डेट एक माह बाद मिली आंख के ऑपरेशन की डेट एक महीने बाद की मिली है। इलाज के लिए आए थे। आंख के रोशनी कम है। रोशनी बढ़ाने के लिए ऑपरेशन की डेट बीस दिन बाद की मिली है। -रतनचंद, निवासी मनीमाजरा


कोट ----

आयुष्मान योजना के तहत अस्पताल की सभी ओपीडी मेंं लोगों के इलाज किए जा रहे हैं। मरीजों की सहूलियत को ध्यान मेंं रखा जा रहा है। आयुष्मान योजना के तहत होने वाली सभी सर्जरी भी की जा रही हैं। - आरएस चौहान, पीएमओ, सिविल अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed