फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The city council dug up the road and left it, they forgot to build it

Panchkula News: नगर परिषद ने उखाड़कर छोड़ दी सड़क, बनाना भूल गए

Wed, 02 Apr 2025 02:06 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Apr 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
The city council dug up the road and left it, they forgot to build it
कालका। नगर परिषद कार्यालय के साथ लगती सड़क को नवनिर्माण के लिए शिलान्यास के अगले ही दिन तोड़ने का काम शुरू कर दिया गया था, लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी सड़क निर्माण शुरू नहीं हुआ है। इस कारण लोगों को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रोजाना इस सड़क से हजारों की तादाद में वाहन व राहगीर गुजरते हैं।
विज्ञापन

क्षेत्रीय निवासियों राजा वर्मा, प्रवीन, विनोद सूद, विमल सोढी, वंशिका, दुनीचंद आदि ने बताया कि सड़क टूटने के कारण हर समय इस रोड पर धूल का गुबार उड़ता रहता है। सड़क पर मौजूद गड्ढों के कारण आए दिन कोई न कोई वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहा है। नए सिरे से सड़क बनाने के लिए इसे उखाड़ तो दिया गया है, लेकिन इसका निर्माण कार्य कब शुरू होगा, कोई बताने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

स्थानीय कारोबारियों का कहना है कि रोड खराब हो से ग्राहक भी कम आते हैं जिससे उनकी दुकानदारी प्रभावित हो रही है। उन्होंने बताया कि दुकानों के बाहर जो चैंबर है उनके ऊपर से वाहन गुजर रहे हैं। इस कारण वे कभी भी टूट सकते हैं। इसके अलावा सड़क पर उड़ रही धूल के कारण दुकानों में रखा उनका सामान भी खराब हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आते-जाते रहते अधिकारी भी समाधान नहीं करते

लोगो का कहना है कि नगर परिषद का कार्यालय इस रोड पर ही स्थित होने के कारण हर समय अधिकारियों का यहां से आना-जाना लगा रहता है। बावजूद इसके इस रोड को सुधारने की ओर किसी जिम्मेदार का ध्यान नहीं जाता। अप्पर मोहल्ला की गलियाें के साथ लिंक होने के साथ-साथ इस रोड से होकर ही वाहन चालक और राहगीर परवाणू की ओर रुख करते है। सड़क टूटी होने के कारण कभी भी कोई हादसा घटित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed