{"_id":"699cb9402f7067138009df28","slug":"the-car-collided-with-the-divider-on-the-bakshiwala-bridge-panchkula-news-c-87-1-pan1001-133344-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: बक्शीवाला पुल पर कार डिवाइडर से टकराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: बक्शीवाला पुल पर कार डिवाइडर से टकराई
विज्ञापन
कार सवार बाल-बाल बचे, वाहन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त
संवाद न्यूज एजेंसी
पिंजौर। पिंजौर–रायतन मार्ग पर बक्शीवाला गांव के समीप स्थित पुल पर बीती रात एक बड़ा हादसा टल गया। एक कार अनियंत्रित होकर पुल के बीच बने डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब चालक अचानक वाहन पर से संतुलन खो बैठा और कार सीधे डिवाइडर से जा भिड़ी। राहत की बात यह रही कि वाहन पुल से नीचे नहीं गिरा, अन्यथा गंभीर जनहानि हो सकती थी। कार में सवार लोग बाल-बाल बच गए और किसी को गंभीर चोट नहीं आई। दुर्घटना के बाद मौके पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। स्थानीय लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
ग्रामीणों का कहना है कि पुल पर पर्याप्त रोशनी, रिफ्लेक्टर और चेतावनी संकेतकों की कमी है, जिसके कारण दुर्घटना का खतरा बना रहता है। उन्होंने प्रशासन से पुल पर बेहतर प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। फिलहाल इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है, हालांकि वाहन को काफी नुकसान पहुंचा है।