{"_id":"68a8d9398e092249b70cf8e8","slug":"the-body-of-a-young-man-was-buried-after-killing-him-in-a-love-affair-revealed-after-14-days-panchkula-news-c-16-1-pkl1017-798303-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या कर गाड़ दिया था शव, 14 दिन बाद खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या कर गाड़ दिया था शव, 14 दिन बाद खुलासा
विज्ञापन
चंडीगढ़। संदिग्ध परिस्थितियों में 9 अगस्त से लापता इंदिरा काॅलोनी निवासी युवक राजीव गुप्ता की गुमशुदगी अब हत्या में बदल गई है। लंबे समय तक खोजबीन के बाद पंचकुला पुलिस ने पिंजौर इलाके से उसका शव बरामद कर लिया। जांच में सामने आया है कि युवक को पहले किडनैप किया गया और फिर मारकर उसका शव दफना दिया।
सूत्रों ने बताया कि पंचकूला पुलिस ने दो आरोपियो को हिरासत में लिया है। आरोपियों के खुलासे के बाद उनकी निशानदेही पर शव बरामद हुआ। सूत्रों ने बताया कि पुलिस शनिवार को इसका खुलासा कर सकती है। चंडीगढ़ पुलिस के अधिकारी ने बताया कि उन्हें पंचकुला पुलिस ने राजीव की हत्या की जानकारी दी। अधिकारी के अनुसार 9 अगस्त को ही उसकी हत्या कर दी गई थी। उसकी मोबाइल की आखिरी लोकेशन भी 9 अगस्त को पिंजौर में आ रही थी। परिवार ने राजीव की गुमशुदगी की शिकायत आईटी पार्क थाने में दी थी। शुरुआती जांच में पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला। कई दिनों तक कॉल डिटेल्स और लोकेशन खंगाली जाती रही।
मनीमाजरा टाउन में रहने वाली युवती से था राजीव का अफेयर
पुलिस के अनुसार हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग की कड़ी जुड़ी है। इंदिरा कॉलोनी निवासी राजीव की सेक्टर-26 बापूधाम कॉलोनी में शादी हुई थी। सूत्रों ने अनुसार मनीमाजरा टाउन में रहने वाली एक युवती से उसका अफेयर था। लड़की की शादी नहीं हुई थी जबकि राजीव शादीशुदा था। इसी रंजिश के चलते साजिश रची गई और उसकी जान ले ली गई। सूत्रों ने बताया कि राजीव को जान से मारने की धमकी भी दी थी।
विज्ञापन
पत्नी को बापूधाम छोड़ने के
बाद नहीं लौटा राजीव
सूत्रों के मुताबिक 9 अगस्त की शाम राजीव पत्नी को बापूधाम छोड़कर निकला था, लेकिन घर नहीं लौटा। इसके बाद से ही वह लापता था। परिवार लगातार तलाश में थे। भाजपा नेता और मृतक के पड़ोसी गणेश दत्त पांडे ने बताया कि 17 अगस्त को वह आईटी पार्क थाने में मिसिंग शिकायत लिखवाने गए थे, लेकिन उनकी शिकायत नहीं ली गई। 18 अगस्त को पुलिस से बहस करने के बाद उन्होंने लापता की शिकायत दर्ज की। वहीं थाना प्रभारी ऊषा रानी ने बताया कि जिस दिन मृतक के परिजन आए थे उसी दिन शिकायत ले ली गई थी।