फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The atmosphere of Haryana Assembly Complex will be lyrical via Geeta Shlok

बड़ी खबरः गीतामय होगा हरियाणा विधानसभा परिसर का माहौल, स्थापित की जाएगी श्रीमद् भागवत गीता

Fri, 09 Oct 2020 11:46 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Fri, 09 Oct 2020 11:46 AM IST
विज्ञापन
The atmosphere of Haryana Assembly Complex will be lyrical via Geeta Shlok
प्रतीकात्मक तस्वीर
हरियाणा विधानसभा का माहौल अब गीतामय हो जाएगा। परिसर में गीता के श्लोक गूंजेंगे और गीता उपदेश की झांकी प्रस्तुत करती विराट प्रतिमा सभी के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। साथ ही यहीं विधानसभा परिसर में श्रीमद्भगवत गीता का स्वरूप भी विराजमान किया जाएगा। इस विराट प्रतिमा को अंतिम रूप दिया जा रहा है और 13 अक्टूबर को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल इसका उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन


हरियाणा विधानसभा परिसर में इस भक्तिमय झांकी लगाने की योजना के तहत महाभारत के उस विजय रथ की शानदार विराट प्रतिमा तैयार की गई है। जिस पर सारथी बने भगवान श्रीकृष्ण अर्जुन को गीता का संदेश दे रहे हैं। इस प्रतिमा को गैलरी में उस जगह विराजमान किया जा रहा है। जहां से विधायकों का विधानसभा के हॉल में प्रवेश होता है। यह सारी प्रतिमा पीतल की बनाई गई है और इस प्रतिमा के नीचे गीता के श्लोक भी लिखे गए हैं।
विज्ञापन


इसी विजय रथ के साथ ही श्रीमद्भगवत गीता का बड़ा स्वरूप भी विशाल शीशे में विराजमान किया जा रहा है। इसके साथ-साथ यहां गीता के श्लोक तो गूंजेंगे ही। साथ ही शानदार लाइटिंग से इस विजय रथ की शोभा और बढ़ जाएगी। ये सारा प्रोजेक्ट हरियाणा के पीडब्ल्यूडी बीएंडआर विभाग की निगरानी में तैयार किया जा रहा है। जोकि लगभग पूरा हो चुका है और 13 अक्टूबर को विधानसभा परिसर में एक कार्यक्त्रस्म के तहत सूबे के मुख्यमंत्री मनोहर लाल इस विजय रथ का लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायकों को झंडियां भी बांटेंगे सीएम
इसी अवसर पर सीएम हरियाणा के सभी विधायकों को उनके वाहनों पर लगाए जाने वाली एमएलए अंकित की झंडियां भी बांटेंगे। साथ ही विधानसभा की मासिक पत्रिका सदन संदेश का विमोचन भी करेंगे। बताते चलें कि कुछ विधायकों की शिकायत थी कि उनके वाहनों पर कोई पहचान न होने की वजह से उनकी गाड़ियों को कई बार टोल बैरियर व नाकों पर रोक लिया जाता है। भले ही बाद में उन्हें छोड़ दिया जाए, मगर वहां वक्त बहुत खराब होता है। इसलिए उन्हें प्रतीकात्मक एमएलए की झंडियां दी जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed