फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The absconding outpost in-charge Gurmez Singh surrendered in the court

फरार चौकी इंचार्ज गुरमेज सिंह ने अदालत में किया सरेंडर

Fri, 17 Jun 2022 12:54 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
The absconding outpost in-charge Gurmez Singh surrendered in the court
पंचकूला। अवैध वसूली के मामले में फरार सेक्टर-2 चौकी इंचार्ज एएसआई गुरमेज सिंह ने वीरवार को पंचकूला अदालत में सरेंडर कर दिया है। पुलिस ने आरोपी को दो दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस रिमांड के दौरान अवैध वसूली के मामले में आरोपी से पूछताछ करेगी। आरोपी से रिमांड के दौरान रुपये भी रिकवर हो सकते हैं। सेक्टर-5 पुलिस ने सेक्टर-4 निवासी संजीव गर्ग की शिकायत पर चौकी इंचार्ज गुरमेज सिंह, अनिल भल्ला सेक्टर-2, आकाश भल्ला और नरेंद्र खिल्लन सेक्टर-10 पंचकूला निवासी के खिलाफ अवैध वसूली और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन

पुलिस इस मामले में अनिल भल्ला, आकाश भल्ला व नरेंद्र खिल्लन को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन एएसआई गुरमेज सिंह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। आरोपियों ने सेक्टर-4 निवासी संजीव गर्ग के खिलाफ गलत तरीके से एफआईआर दर्ज कराकर उससे लाखों रुपयों की ठगी की थी। इसमें पुलिस चौकी इंचार्ज भी शामिल था। शिकायतकर्ता संजीव गर्ग के द्वारा अनिल भल्ला, आकाश भल्ला, नरेंद्र खिल्लन और एएसआई गुरमेज सिंह के खिलाफ अवैध रूप से वसूली करने की शिकायत दी थी।
विज्ञापन

मामले की जांच एसीपी के द्वारा की गई। शिकायतकर्ता ने बताया कि अनिल भल्ला ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसे लोन और विदेश यात्रा का झांसा देकर करीब 45 लाख रुपये ठगे थे। उसके बाद आरोपी ने लोन नहीं करवाया। जब शिकायतकर्ता ने अनिल भल्ला से पैसे मांगे तो उसने जान से मारने की और किसी अन्य केस में फंसाने धमकी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed