{"_id":"6a402cc4d61884b1c50482d2","slug":"thar-driver-arrested-in-connection-with-the-deaths-of-two-youths-panchkula-news-c-16-1-pkl1006-1056592-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: दो युवकों की मौत के मामले में थार चालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: दो युवकों की मौत के मामले में थार चालक गिरफ्तार
विज्ञापन
रायपुररानी में बाइक को टक्कर मारने के आरोप में कार्रवाई, पुलिस ने थार भी जब्त की
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। रायपुररानी क्षेत्र में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी थार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल महिंद्रा थार को भी जब्त कर लिया है।
पुलिस के अनुसार 23 जून की रात करीब 9:30 बजे गांव भुंड से मंडलाए जाने वाले मार्ग पर तेज रफ्तार और लापरवाही से चल रही महिंद्रा थार ने सामने से आ रही मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी थी। हादसे में बाइक चालक और पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद मृतकों के परिजन मलकीत सिंह की शिकायत पर रायपुररानी थाना में मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
जांच के दौरान पुलिस ने दुर्घटना में शामिल थार को जब्त कर लिया और आरोपी चालक रघुवीर सिंह निवासी पंचकूला को 26 जून को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।