{"_id":"6834ce94c6791d73ba00fba0","slug":"tests-will-begin-for-corona-testing-a-ward-built-in-the-civil-hospital-panchkula-news-c-290-1-pkl1068-17505-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: कोरोना की जांच के लिए शुरू होंगे टेस्ट, सिविल अस्पताल में बना वार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: कोरोना की जांच के लिए शुरू होंगे टेस्ट, सिविल अस्पताल में बना वार्ड
विज्ञापन
पंचकूला। कोरोना से बचाव के लिए जिला सिविल अस्पताल सेक्टर-6 में जल्द ही कोरोना की गाइडलाइन शुरू की जाएंगी। इनमें अस्पताल में बनाए गए पुराने आइसोलेशन वार्ड को फिर से कोरोना का वार्ड बनाया गया है। अस्पताल में खांसी, नजला, वायरल बुखार के मरीजों की जांच के बाद जिस मरीज की गंभीर स्थिति मिलेगी फिजीशियन की ओर से उसकी कोरोना जांच की जाएगी। इसके लिए अस्पताल में ऑक्सीजन सिलिंडर, वेंटिलेटर, मास्क, पीपीई किट उपलब्ध हैं। अस्पताल में मरीजों को कोरोना से बचाव के लिए जागरूक भी किया जाएगा।
इसके साथ ही सिविल अस्पताल में गर्मी बढ़ने से मरीजों की ओपीडी करीब 4000 तक पहुंच गई है। यहां आने वाले ज्यादातर मरीज निमोनिया, वायरल बुखार, खांसी, सिरदर्द व उल्टी-दस्त की ओपीडी में पहुंच रहे हैं। फिजीशियन नजला, वायरल बुखार के मरीजों की गंभीर स्थिति होने पर कोरोना की जांच करेंगे। अस्पताल में जरूरत पड़ने पर काउंसलिंग कर लोगों को कोरोना के खिलाफ जागरूक किया जाएगा।
अस्पताल में 10, सीएससी-पीएचसी में एक-एक बेड की व्यवस्था
पंचकूला सिविल अस्पताल के पीएमओ आरएस चौहान ने बताया कि कोरोना के बचाव के लिए अस्पताल में तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। आईसीयू वार्ड में 15 वेंटिलेटर चल रहे हैं। वहीं अस्पताल के ऑक्सीजन सिलिंडर, मास्क, पीपीई किट की व्यवस्था अस्पताल में हो चुकी है। यहां फिर से बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में 10 बेड की व्यवस्था की गई है। वहीं, जिले की सभी सीएचसी-पीएचसी, उपमंडल अस्पताल में एक-एक बेड की व्यवस्था कोरोना के मरीजों के लिए कई गई है। अस्पताल से कोरोना जांच की शुरूआत की जाएगी। इसके लिए आरटीपीसीआर की जांच दो दिन के अंदर किट आने के बाद शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
कोरोना गाइडलाइन आज से शुरू
पंचकूला की सीएमओ डॉ. मुक्ता कुमार ने बताया कि जिले के सिविल अस्पताल में कोरोना की गाइडलाइन शुरू की जाएंगी। लोगों को शारीरिक दूरी, मास्क का प्रयोग, हाथ धोने, खांसी-जुकाम व वायरल बुखार से पीड़ित व्यक्ति से दूरी बनाए रखने के लिए जागरूक किया जाएगा। साथ ही नजला, वायरल बुखार से ग्रस्त गंभीर मरीज की पीपीई किट से कोरोना की जांच की जाएगी। इसके लिए अस्पताल में अलग से वार्ड बनाया गया है।