{"_id":"68337327cd8d97b9210325ff","slug":"ten-thousand-people-are-troubled-due-to-lack-of-regular-electricity-supply-in-sector-10-panchkula-news-c-87-1-pan1010-123016-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: सेक्टर 10 में बिजली की नियमित आपूर्ति न मिलने से दस हजार लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: सेक्टर 10 में बिजली की नियमित आपूर्ति न मिलने से दस हजार लोग परेशान
Mon, 26 May 2025 01:14 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Updated Mon, 26 May 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
सेक्टर 10 में बिजली की अनियमित सप्लाई से परेशान होवा प्रतिनिधि मंडल विभाग के एसडीओ को ज्ञापन दे
मेन पावर सप्लाई सेक्टर-5 फीडर से जोड़ने के लिए लोग दे चुके हैं ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर 10 निवासी बिजली की अनियमित आपूर्ति की समस्या से परेशान हैं। इस सेक्टर में करीब 10 हजार लोग रहते हैं। यह सेक्टर पंचकूला का पुराना सेक्टर है। इस मामले में सेक्टर 10 की हाउस ऑनर्स वेलफेयर एसोसिएशन होवा के प्रतिनिधिमंडल ने बिजली विभाग को ज्ञापन देकर फीडर बदलने की मांग की थी। प्रतिनिधिमंडल की मांग पर उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम ने फीडर बदलने करने की तैयारी कर ली है। 21 मई को चेयरमैन भारत हितैषी, प्रधान बीएम कौशिक, मुख्य संरक्षक एसके शर्मा, महासचिव एनके खोसला, सचिव आरके शर्मा, एनसी स्वामी, सुभाष शर्मा के प्रतिनिधिमंडल ने निगम के एसडीओ संजय वर्मा से मुलाकात कर सेक्टर 10 में बिजली की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की थी।
उन्होंने एसडीओ को बताया कि सेक्टर में सप्लाई इंडस्ट्रियल एरिया फेज 2 के पावर स्टेशन से आ रही है। इस स्टेशन की सेक्टर 10 से दूरी करीब 2.5 किलोमीटर है। रास्ते में ऊंचे घने वृक्षों के कारण, आंधी तूफान और तेज हवा से पावर की मेन सप्लाई लाइन में अधिक फाल्ट पड़ जाते हैं, जिससे बार बार बिजली सप्लाई बाधित होती है। इसलिए इस लाइन को सेक्टर 5 से जोड़ने की मांग की थी। बिजली विभाग की ओर से मेंटेनेंस के नाम पर अघोषित पावर कट लगाने से वरिष्ठ नागरिकों और बच्चों को काफी परेशानी होती है। उन्होंने कहा कि बिजली गुल होने से सब से अधिक असर पानी की सप्लाई पर पड़ता है, जिस से हर नागरिक की दिनचर्या प्रभावित होती है।
उन्हाेंने मांग की है कि सेक्टर 10 की मैन पावर सप्लाई इंडस्ट्रियल एरिया फेज 2 के पावर स्टेशन के बजाय सेक्टर 5 में हैफेड के दफ्तर के पीछे स्थित पावर स्टेशन से केबल के जरिये करवाई जाए। सेक्टर-5 के पावर स्टेशन की सेक्टर 10 से दूरी मात्र 800 मीटर पर है, जिससे पावर की वेस्टेज भी कम होगी और रास्ते में फाल्ट भी कम पड़ेंगे।
विज्ञापन
कोट
सेक्टर 10 के हाउस ऑनर्स वेलफेयर एसोसिएशन होवा के प्रतिनिधिमंडल ने बिजली विभाग को ज्ञापन देकर फीडर बदलने की मांग की थी। उनकी इस समस्या का जल्द समाधान करवाया जाएगा।
-संजय वर्मा, एसडीओ, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम