फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Temperatures started rising as the weather became dry in Punjab

Panchkula News: पंजाब में मौसम शुष्क होते ही बढ़ने लगा पारा

Mon, 26 May 2025 09:17 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 09:17 PM IST
विज्ञापन
Temperatures started rising as the weather became dry in Punjab
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पटियाला। पंजाब में मौसम के शुष्क होते ही पारा एक बार फिर बढ़ने लगा है। सोमवार को तापमान में 2.7 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। हालांकि अभी यह सामान्य से 2.3 डिग्री नीचे बना है। सबसे अधिक 40.9 डिग्री का पारा समराला का दर्ज किया गया।

पंजाब के न्यूनतम तापमान में भी 1.6 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। यह सामान्य के पास बना है, लेकिन लुधियाना व पटियाला का न्यूनतम पारा सामान्य के नीचे दर्ज किया गया। सबसे कम 21.4 डिग्री का न्यूनतम पारा लुधियाना का दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने मंगलवार से छह दिन के लिए पंजाब में यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान पंजाब में कई जगहों पर 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज धूल भरी आंधी चलने व बारिश होने की भी संभावना है। विभाग के मुताबिक अगले चार दिन के दौरान पंजाब के तापमान में तीन से पांच डिग्री तक की वृद्धि दर्ज की जा सकती है, लेकिन इसके बाद पारा दो से तीन डिग्री तक गिरेगा। सोमवार को अमृतसर का अधिकतम पारा 38.2 डिग्री, लुधियाना का 38.6 डिग्री, पटियाला का 36.8 डिग्री, पठानकोट का 37.2 डिग्री, बठिंडा का 39.4 डिग्री, होशियारपुर का 35.8 डिग्री, फिरोजपुर का 38.2 डिग्री, जालंधर का 36.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, अमृतसर का न्यूनतम पारा 25.3 डिग्री, लुधियाना का 21.4 डिग्री (सामान्य से 2.4 डिग्री नीचे), पटियाला का 23.6 डिग्री (सामान्य से 1.7 डिग्री नीचे), पठानकोट का 23.9 डिग्री, बठिंडा का 25.9 डिग्री, फरीदकोट का 25.0 व फिरोजपुर का पारा 24.0 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed