फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Temperature Reaches 41 Degrees; Nights, Too, Are Hot

Panchkula News: तापमान पहुंचा 41 डिग्री दिन के साथ रातें भी गर्म

Sun, 26 Apr 2026 02:06 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Temperature Reaches 41 Degrees; Nights, Too, Are Hot
पंचकूला। जिले में तापमान बढ़ने के साथ दिन के साथ रात में भी गर्मी का असर तेज हो गया है। अधिकतम तापमान 41 डिग्री तक पहुंचने से शहर झुलस गया, वहीं अस्पतालों में उल्टी-दस्त और संक्रमण के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है।
विज्ञापन

दिनभर लू चलने और गर्म हवाओं से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर के पार्क और पर्यटन स्थल सूने नजर आए। शाम में भी राहत नहीं है और रात में भी तापमान अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 26 से 30 अप्रैल के बीच मौसम में बदलाव संभव है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश और बूंदाबांदी के आसार हैं। तेज तापमान के कारण वातावरण में नमी बढ़ने से बादल बनने की प्रक्रिया तेज हो सकती है, जिससे आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। एमडी मेडिसिन डॉ. गिरीश बंसल ने सलाह दी कि धूप में निकलने से बचें और पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed