फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Teenage girl injured in road accident dies at PGI.

Panchkula News: सड़क हादसे में घायल किशोरी की पीजीआई में मौत

Wed, 22 Jul 2026 01:41 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Teenage girl injured in road accident dies at PGI.
मैंगो मेले में जाते समय हाईवे पार करते हुए हुई थी दुर्घटना, टक्कर मारकर फरार हुआ था वाहन चालक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। चंडीमंदिर क्षेत्र के बीड़ घग्गर निवासी 15 वर्षीय किशोरी दिशा कुमारी की सड़क हादसे में घायल होने के बाद पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार के दौरान मौत हो गई। चंडीमंदिर थाना पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बीड़ घग्गर निवासी शंकर दास ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 11 जुलाई को उनकी बेटी दिशा कुमारी पिंजौर में आयोजित मैंगो मेले में जा रही थी। इसी दौरान जब वह बीड़ घग्गर के पास पंचकूला-कालका राष्ट्रीय राजमार्ग पार कर रही थी, तभी तेज रफ्तार एक अज्ञात कार ने उसे टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने घायल किशोरी को तत्काल सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। परिजनों के अनुसार उपचार के दौरान दिशा कुमारी ने दम तोड़ दिया। परिवार इलाज में व्यस्त होने के कारण तत्काल पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं करा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने अब पिता के बयान के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी के अनुसार आरोपी चालक की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों सहित अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed