{"_id":"6a7641a536ad7f184a0d9b24","slug":"teachers-rallying-cry-from-raipur-rani-to-delhi-protest-at-jantar-mantar-on-august-30-panchkula-news-c-87-1-pan1007-139704-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: रायपुररानी से दिल्ली तक शिक्षकों की हुंकार, 30 अगस्त को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: रायपुररानी से दिल्ली तक शिक्षकों की हुंकार, 30 अगस्त को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन
विज्ञापन
टीईटी अनिवार्यता वापस लेने, अतिथि अध्यापकों के नियमितीकरण और लंबित मामलों के समाधान की मांग को लेकर शिक्षक करेंगे आंदोलन
डेमोक्रेटिक स्कूल टीचर एसोसिएशन की बैठक में दिल्ली प्रदर्शन में बड़ी संख्या में भाग लेने का निर्णय
संवाद न्यूज एजेंसी
रायपुररानी। टीईटी की अनिवार्यता, अतिथि अध्यापकों के नियमितीकरण और लंबित मांगों को लेकर शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ आंदोलन की रणनीति तैयार कर ली है। डेमोक्रेटिक स्कूल टीचर एसोसिएशन की जिला पंचकूला इकाई के खंड रायपुररानी की बैठक में निर्णय लिया गया कि 30 अगस्त को नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाले राष्ट्रीय शिक्षक प्रदर्शन में हरियाणा से बड़ी संख्या में शिक्षक शामिल होंगे।
बैठक में वर्ष 2009 से पहले नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता लागू करने का विरोध किया गया। शिक्षकों ने मांग की कि लंबे समय से सेवाएं दे रहे अध्यापकों पर नई शर्तें लागू करने के फैसले को वापस लिया जाए।
एसोसिएशन के राज्य ऑडिटर सुनील गोयल ने कहा कि वर्षों से कार्यरत शिक्षकों के सामने नई बाधाएं खड़ी करना उचित नहीं है। उन्होंने सरकार से अतिथि अध्यापकों को नियमित करने, शिक्षकों के लंबित मामलों का जल्द निपटारा करने और ट्रांसफर नीति में जरूरी संशोधन करने की मांग उठाई।
विज्ञापन
एसीपी, एलटीसी और मेडिकल बिलों में देरी पर रोष
खंड सचिव सुरेश कुमार ने कहा कि एसीपी, एलटीसी, सीसीएल, जीपीएफ और मेडिकल बिलों के मामलों में अनावश्यक देरी से शिक्षकों में नाराजगी है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। बैठक में राज्य सोशल मीडिया सचिव रविंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष नरेंद्रपाल, संगठन सचिव विपिन शर्मा, गुरनाम सिंह, विजय कुमार, संजय कुमार, अवतार सिंह, मनदीप, कुलवीर आर्य, मनोज कुमार, कमल वर्मा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।