फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Talks underway to start direct international flights from Punjab-Mann

Punjab: आयात-निर्यात के लिए मालगाड़ियां खरीदेगा पंजाब, सीएम मान बोले-ऐसा करने वाला होगा देश का पहला राज्य

Fri, 26 Aug 2022 10:21 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली/चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली/चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Fri, 26 Aug 2022 10:21 PM IST
सार

पंजाब सरकार चाहती है कि अमृतसर और मोहाली से लंदन, वैंकूवर, टोरंटो, सिलिकॉन वैली, शिकागो के लिए सीधी उड़ानें शुरू हों। पंजाब के पास एक अपग्रेडेड इमिग्रेशन और कस्टम्स सिस्टम है। 

विज्ञापन
Talks underway to start direct international flights from Punjab-Mann
मोहाली में एसोचैम के विजन पंजाब कार्यक्रम में बोलते मुख्यमंत्री भगवंत मान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब सरकार अपने लिए तीन मालगाड़ियां खरीदेगी। मोहाली में एसोचैम के विजन पंजाब में सीएम भगवंत मान ने 1000 करोड़ रुपये के अनुमानित निवेश पर कम से कम तीन कैप्टिव मालगाड़ियों की योजना साझा की और बताया कि ये राज्य में निर्माता निर्यातकों और व्यापारियों को एक कनेक्टिविटी वरदान साबित होगी। उन्होंने कहा कि पंजाब देश का पहला राज्य होगा, जिसके पास अपनी ट्रेनें (माल) होंगी। परियोजना के लिए रेलवे की रियायती फाइनेंस योजनाओं का उपयोग किया जाएगा।

विज्ञापन


विजन पंजाब में मान ने एलान किया कि सरकार पंजाब से सीधी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने की पूरी तैयारी कर रही है। सरकार की ओर से इसके लिए एयरलाइनों के प्रमुखों से बातचीत की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने अब तक टाटा (एयर इंडिया), विस्तारा, ब्रिटिश एयरवेज और एयर कनाडा के साथ बातचीत की शुरुआत कर चुके हैं। पंजाब सरकार चाहती है कि अमृतसर और मोहाली से लंदन, वैंकूवर, टोरंटो, सिलिकॉन वैली, शिकागो के लिए सीधी उड़ानें शुरू हों। पंजाब के पास एक अपग्रेडेड इमिग्रेशन और कस्टम्स सिस्टम है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पंजाब में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर विभिन्न दूतावासों के कर्मचारियों की मौजूदगी के अलावा फाइव-सेवन स्टार होटल जैसी सभी सुविधाएं होंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि लाखों श्रद्धालु श्री हरमंदिर साहिब के दर्शन करने आते हैं। यह शहर बड़ी संख्या में धार्मिक और अन्य पर्यटकों को आकर्षित करता है। उन्होंने कहा कि राज्य में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य रंजीत सागर बांध के प्राकृतिक संसाधनों का लाभ उठाकर पर्यटन के विकास पर काफी समय से काम कर रहा है। राजस्थान में उदयपुर झील की तर्ज पर पर्यटन को विकसित करने के लिए रंजीत सागर बांध के स्वच्छ नीले पानी का उपयोग किया जाएगा। हम पर्यटन इंडस्ट्री के साथ भी बातचीत कर रहे हैं।

बिजली की पूरी उपलब्धता

बिजली की उपलब्धता के संबंध में मुख्यमंत्री ने कहा, झारखंड में पंजाब की कैप्टिव कोयला खदान जो किन्हीं कारणों से बंद पड़ी थी, फिर से खुल गई है, इसलिए बिजली उत्पादन के लिए कोयले की कमी नहीं होगी। राज्य अक्षय ऊर्जा के लिए भी प्रतिबद्ध है।

12वीं पास 5000 युवाओं को प्रशिक्षित करेगा सन फाउंडेशन

पंजाब से राज्यसभा सांसद विक्रमजीत साहनी ने घोषणा की कि उनका एनजीओ सन फाउंडेशन सरकारी स्कूलों से 12वीं के बाद सालाना 5000 युवाओं को मुफ्त कौशल प्रशिक्षण प्रदान करेगा और उन्हें पंजाब में उद्योग में उपयुक्त नौकरियों के लिए तैयार करेगा। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कृषि मूल्य श्रृंखला में निवेश को बढ़ावा दिया जाना चाहिए और किसान उत्पादक संगठन एफपीओ स्थापित किए जाने चाहिए।

एसोचैम अध्यक्ष बोले, रास्ता अभी लंबा

एसोचैम उत्तर क्षेत्र विकास परिषद और उपाध्यक्ष, इंटरनेशनल ट्रैक्टर्स लिमिटेड एएस मित्तल ने कहा कि पंजाब तेजी से बढ़ रहा, लेकिन अब भी लंबा रास्ता तय करना है। कृषि और संबद्ध क्षेत्रों, उद्योग, व्यापार और अर्थव्यवस्था, एमएसएमई, सेवा क्षेत्र, रोजगार सृजन, बुनियादी ढांचे, अचल संपत्ति और वित्तीय नीतियों में सुधार के लिए संरचनात्मक नीतियों में संशोधन या सुधार करके पंजाब में समग्र औद्योगिक और आर्थिक विकास की सख्त आवश्यकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed