फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Table Tennis Championship: Aadya, Aditya, Manal and Dikshant were winners

टेबल टेनिस चैंपियनशिप : आद्या, आदित्य, मनाल और दीक्षांत रहे विजेता

Sun, 01 Sep 2024 05:39 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2024 05:39 AM IST
विज्ञापन
Table Tennis Championship: Aadya, Aditya, Manal and Dikshant were winners
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। 29वीं पंचकूला जिला टेबल टेनिस चैंपियनशिप शनिवार को मानव मंगल स्कूल सेक्टर-11 में आयोजित की गई। इसका आयोजन पंचकूला टेबल टेनिस एसोसिएशन ने किया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन आद्या, आदित्य, मनाल, दीक्षांत ने शानदार जीत दर्ज की।
इसमें अंडर-15 गर्ल्स सेमीफाइनल मुकाबले में मान्या ने मिष्ठी को 3-0 से हरा दिया। आद्या चौहान ने रचिता को 3-0 से हराकर सेमीफाइनल मुकाबले में जीत दर्ज की। फाइनल मुकाबले में आद्या चौहान ने मान्या को 3-1 से हराया।
विज्ञापन

लड़कों के अंडर-15 सेमीफाइनल मुकाबले में सक्षम ने भविक का 3-0 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में आदित्य सूद ने आराध्य को 3-1 से हराया। फाइनल मुकाबले में आदित्य सूद ने सक्षम को 3-1 के सेट से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-17 गर्ल्स टेबल टेनिस सेमीफाइनल के मुकाबले मान्या ने ऐश्वर्या को 3-0 से हराया। मनल चौहान ने आद्या को 3-0 से हराया। फाइनल मुकाबले में मानल ने मान्या को 3-0 से हराया।

अंडर-17 बॉयज के सेमीफाइनल में दीक्षांत तिवारी ने अथर्व को 3-0 से हराया। दूसरे मुकाबले में अक्षीर ने गीतेश को 3-0 से हराया। अंडर-17 बॉयज के फाइनल मुकाबले में दीक्षांत तिवारी ने अक्षीर को 3-0 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed