फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Survey of drinking water in Faridabad NIT Legislative assembly will take place again

फरीदाबाद एनआईटी विधानसभा में पेयजल डिमांड का दोबारा होगा सर्वे

Tue, 03 Mar 2020 11:27 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Survey of drinking water in Faridabad NIT Legislative assembly will take place again
हरियाणा के फरीदाबाद एनआईटी विधानसभा क्षेत्र में पेयजल डिमांड का दोबारा सर्वे कराया जाएगा। शहरी स्थानीय निकाय मंत्री ने प्रश्नकाल के दौरान सदन में यह घोषणा की। वह कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा के सवाल का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि विभाग की गणना अनुसार 54 एमएलडी पानी विधानसभा क्षेत्र को मिलना चाहिए, जिसमें से अभी 38.62 एमएलडी मिल रहा है। 26 नए टयूबवेल लगाने का काम शुरू कर दिया है, मांग और आपूर्ति के अंतर को इनसे पूरा करेंगे। इस पर नीरज ने कहा कि उनके विस क्षेत्र में न तो फव्वारे चलते हैं न ही स्वीमिंग पूल में पानी बर्बाद होता है। गरीब लोगों का क्षेत्र है। उनके यहां रोजाना 110 एमएलडी पानी की जरूरत है। वर्तमान में ही टेंडर से पानी की आपूर्ति हो रही है, गर्मियों के हालात के बारे में खुद ही अंदाजा लगा लें। विभाग ने आपको गलत आंकड़े मुहैया कराए हैं। इस पर विज ने कहा कि अगर आंकड़े गलत हैं तो आबादी अनुसार पेयजल जरूरत का दोबारा सर्वे करा देंगे। 26 नए टयूबवेल का काम मई, 2020 तक पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

बॉक्स
गन्नौर में दूषित पेयजल की होगी जांच : बनवारी लाल
हरियाणा के गन्नौर विधानसभा क्षेत्र में दूषित पेयजल की सरकार जांच कराएगी। जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने विधायक निर्मल रानी को यह आश्वासन दिया है। निर्मल ने विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान बड़ी, लल्हेड़ी कलां, लल्हेडी़ खुर्द, राजलू गढ़ी व भोगीपुर गांवों में पेयजल दूषित होने का सवाल उठाया था। उन्होंने कहा कि इससे लोग कैंसर व पीलिया का शिकार हो रहे हैं। मंत्री ने कहा कि अगर कहीं पानी दूषित है तो जांच करा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed