फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Surgery facility will soon be available in National Institute of Ayurveda, two operation theaters are being prepared

Panchkula News: राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान में जल्द मिलेगी सर्जरी की सुविधा, तैयार हो रहे दो ऑपरेशन थिएटर

Fri, 07 Feb 2025 12:52 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Surgery facility will soon be available in National Institute of Ayurveda, two operation theaters are being prepared
राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान में पंचकर्म करता डॉक्टर। संवाद 
पंचकूला। राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान में तीन माह के भीतर एम्स की तर्ज पर मरीजों को सर्जरी की सुविधा मिलेगी। माता मनसा देवी क्षेत्र के सेक्टर-5बी स्थित अस्पताल में दो ऑपरेशन थिएटर तैयार किए जा रहे हैं। इनका काम फरवरी तक पूरा हो जाएगा। यहां गर्भवती महिलाओं की डिलीवरी भी होगी। इसके लिए 10 बेड का लेबर रूम तैयार कर लिया गया है।
विज्ञापन

अभी अस्पताल में भगंदर और बवासीर की माइनर ऑपरेशन की शुरुआत कर दी गई है। ओपीडी में जांच के साथ आईपीडी 100 बेड की सुविधा के साथ शुरू की गई है। जहां 14 ओपीडी में काया चिकित्सा यानी इंटर्नल मेडिसिन, स्त्री एवं प्रसूति तंत्र यानि ऑब्स्टेट्रिक्स और गायनकोलॉजी, शल्य यानी सर्जरी, शालाक्य यानी ईएनटी, पंचकर्म, पीडियाट्रिक्स, फिजियोथेरेपी, त्वचा रोग, थायराइड, उदर रोग के 27 डॉक्टर (रेडियोलॉजिस्ट, एनेस्थीसिया डॉक्टर, पैथोलॉजिस्ट) उपचार कर रहे हैं। इमरजेंसी में आने वाले मरीजों का भी यहां उपचार किया जाता है।
विज्ञापन



दवा निशुल्क, रोडवेज बस की सुविधा भी
एमडीसी सेक्टर-5बी के राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान में उपचार के लिए आने वाले मरीजों को वीरवार से रोडवेज के बसों की सुविधा भी मिलने लगी है। अस्पताल के बाहर ही मरीजों को रोडवेज की बस मिल जाती है। यहां 60 प्लस आयु वर्ग के मरीजों का उपचार निशुल्क किया जाता है। शेष आयु वर्ग के मरीजों को उपचार के लिए 10 रुपये की पर्ची कटानी पड़ती है। दवा सबको निशुल्क दिया जाता है। अस्पताल में लैब भी स्थापित की गई है। जहां लगभग सभी रक्त से जुड़े टेस्ट निशुल्क किए जा रहे हैं। अस्पताल में दाखिल मरीजों से बेड और भोजन का चार्ज भी नहीं लिया जाता है। यहां के ईएनटी विभाग में जटिल बीमारियों की जांच के लिए एंडोस्कोपी की मशीन भी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे अस्पताल का उद्घाटन
250 बेड का अस्पताल बेसमेंट से लेकर तीन मंजिल तैयार किया गया है, लेकिन अभी 100 बेड की सुविधा मिल रही है। इस बिल्डिंग का उद्घाटन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इसमें चार ऑपरेशन थिएटर बनाया जाना है। जिसमें दो पर काम चल रहा है। इसके अलावा कॉलेज की चार मंजिल तैयार की गई है। बता दें कि 20 एकड़ भूमि में 240 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होने वाले प्रोजेक्ट में 13 भवनों का निर्माण किया जा रहा है। इसमें 250 बेड का एक अस्पताल, एक कॉलेज भवन, एक सभागार, पांच गृह भवन, बेसमेंट शामिल हैं। पहले चरण में जून 2025 तक अस्पताल और कॉलेज की बिल्डिंग से जुड़ा काम पूरा कर लिया जाएगा।



अल्ट्रासाउंड और एक्सरे की भी मिलेगी सुविधा
राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान कॉलेज के डीन प्रभारी प्रोफेसर सतीश गंधर्व ने बताया कि प्रो. संजीव शर्मा के प्रयासों से राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान आज पंचकूला में भी लोगों को लाभ दे रहा है। आने वाले समय में प्रदेश ही नहीं पूरे देशभर के लोग पंचकूला में उपचार के लिए आएंगे। अभी यहां 300 मरीजों की ओपीडी है। रोडवेज के बस की सुविधा भी वीरवार से शुरू हुई है। बिल्डिंग का काम पूरा होते ही मेजर ऑपरेशन भी शुरू किए जाएंगे। वहीं प्रोफेसर प्रहलाद रघु ने बताया कि यहां मरीजों को एक्स-रे, सिटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed