फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Super-100 entrance exam on June 4, six children will sit in a row

चार जून को सुपर-100 की प्रवेश परीक्षा, एक पंक्ति में छह बच्चे बैठेंगे

Thu, 02 Jun 2022 02:03 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Super-100 entrance exam on June 4, six children will sit in a row
चंडीगढ़। हरियाणा स्कूल शिक्षा विभाग चार जून को सुपर-100 की स्तर-एक प्रवेश परीक्षा लेगा। एक पंक्ति में छह ही बच्चे बैठेंगे। बुधवार को परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया। 7543 विद्यार्थियों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है। विभाग ने हर जिले में परीक्षा केंद्र बनाए हैं। परीक्षार्थियों की संख्या अधिक होने पर करनाल में दो और जींद में एक अतिरिक्त केंद्र बनाया गया है। हर केंद्र पर एक महिला शिक्षक तैनात की गई हैं।
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने बताया कि नीट और जेईई की तैयारी के लिए यह परीक्षा कराई जाती है। परीक्षा का समय 11 से 1 बजे तक रहेगा। सुपर-100 के सफल परिणामों को देखते हुए इस बार बड़ी संख्या में बच्चों ने आवेदन किया है। परीक्षा को निष्पक्ष तरीके से आयोजित करने के लिए कड़े दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले बाहर का कोई भी व्यक्ति परीक्षा केंद्र में नहीं रहेगा। परीक्षार्थी को पहचान पत्र के मिलान के बाद ही परीक्षा में बैठने दिया जाएगा। छात्राओं की सुविधा के लिए महिला शिक्षक मौजूद रहेंगी। सरकार ने कोचिंग के लिए सीटों की संख्या बढ़ाकर 600 कर दी है। प्रवेश परीक्षा में टॉप करने वाले 400 बच्चों को ऑफलाइन कोचिंग दी जाएगी, 200 को ऑनलाइन कोचिंग देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अनुसार आवेदनकर्ता
अंबाला-376
भिवानी -330
चरखी दादरी -449
फरीदाबाद -174
फतेहाबाद -412
गुरुग्राम -353
हिसार -403
झज्जर-205
जींद-507
कैथल-421
करनाल-975
कुरुक्षेत्र-276
महेंद्रगढ़-292
नूंह -201
पलवल-92
पंचकूला-275
पानीपत-175
रेवाड़ी-290
रोहतक-230
सिरसा -440
सोनीपत-409
यमुनानगर-258
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed