फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   mock assembly session will be held today in Sri Anandpur Sahib

Panchkula News: विद्यार्थी बनेंगे सीएम, मंत्री और विधायक, श्री आनंदपुर साहिब में आज होगा विधानसभा का मॉक सत्र

Wed, 26 Nov 2025 01:49 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
mock assembly session will be held today in Sri Anandpur Sahib
पंजाब विधानसभा का मॉक सत्र बुधवार को श्री आनंदपुर साहिब में स्थापित की गई अस्थायी विधानसभा में आयोजित होगा जिसमें विद्यार्थी मुख्यमंत्री, मंत्री और विधायक बनेंगे। इस सत्र की पूरी तैयारी कर ली गई है। इससे पहले चंडीगढ़ में विद्यार्थियों की रिहर्सल भी करवाई गई थी जिसमें विद्यार्थी बेहद खुश और उत्साहित दिखे थे।
विज्ञापन

विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने बताया कि संविधान दिवस के दिन वह यह सत्र का आयोजन कर रहे थे। इस दौरान विद्यार्थियों को श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस पर गुरु साहिब को श्रद्धांजलि अर्पित करने का भी अवसर मिलेगा। जब कोई सरकार अपने बच्चों को सिर्फ पढ़ाई ही नहीं बल्कि उन्हें जीने का ढंग सिखाने के लिए प्रतिबद्ध होती है तो शिक्षा केवल किताबों तक सीमित नहीं रहती बल्कि एक बड़ी क्रांति में बदल जाती है। यह क्रांति पंजाब की धरती पर उभर चुकी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रदेश भर के विभिन्न सरकारी स्कूलों से छात्रों का चयन किया गया है जो इस मॉक विद्यार्थी सत्र में मुख्यमंत्री, स्पीकर, कैबिनेट मंत्रियों, विधायकों और विपक्ष की भूमिका निभाएंगे। यह ऐतिहासिक कदम शिक्षा को लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं से जोड़ेगा। संधवां ने सत्र में शामिल होने के लिए आ रहे सभी विद्यार्थियों, उनके शिक्षकों, स्कूल स्टाफ और अभिभावकों को दिल से शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सत्र के दौरान घनौरी कलां स्कूल ऑफ एमिनेंस धूरी के विद्यार्थी हरकमलदीप सिंह मुख्यमंत्री की भूमिका निभाएंगे जबकि स्कूल ऑफ एमिनेंस कोटकपूरा के जगमंदर सिंह स्पीकर और सरकारी आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल कोटधंडल (कादियां) के हरप्रीत सिंह विपक्ष के नेता की भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed