फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   student beat by teacher

चंडीगढ़ः जवाब देने पर भड़के टीचर ने बंद कमरे में की छात्र की धुनाई, थाने तक पहुंचा मामला

Fri, 08 Nov 2019 03:23 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Fri, 08 Nov 2019 03:23 PM IST
विज्ञापन
student beat by teacher
फाइल फोटो
मनीमाजरा टाउन के गवर्नमेंट मॉडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एक छात्र के जवाब पर शिक्षक भड़क उठे। गुस्साए शिक्षकों ने स्टूडेंट को क्लास में बंद कर छात्र-छात्राओं के सामने ही जमकर धुनाई कर दी। इसके बाद से छात्र सदमे में है। परिजनों की शिकायत पर मनीमाजरा पुलिस ने पीड़ित छात्र का मेडिकल कराया है। पुलिस ने जांच के बाद मुकदमा दर्ज करने की बात कही है।
विज्ञापन


मनीमाजरा टाउन के सरकारी स्कूल के 11वीं के छात्र के परिजनों ने स्कूल के उप प्रधानाचार्य व उनके शिक्षक साथियों पर छात्र को कमरे में बंद कर पिटाई करने की थाने में लिखित शिकायत की है। शिकायत में लिखा है कि 6 नवंबर को विद्यालय में उनके बेटे की ओर से अंग्रेजी की शिक्षिका को जवाब दिए जाने के बाद वह उससे नाराज हो गईं।
विज्ञापन


छात्र ने शिक्षिका से अपने बर्ताव के लिए माफी भी मांगी, लेकिन इसके बाद भी शिक्षिका की शिकायत पर उप प्रधानाचार्य अपने साथियों के साथ छात्र के पास पहुंचे और क्लास में सभी छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में जमकर धुनाई कर दी। इससे छात्र के शरीर पर चोट के निशान भी आ गए। शिक्षकों के इस व्यवहार से आहत छात्र सदमे में है। इधर, मनीमाजरा पुलिस ने पीड़ित छात्र का मेडिकल कराया है। पुलिस का कहना है कि शुक्रवार को विद्यालय जाकर मामले की जांच की जाएगी। जांच के बाद ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्र का टीचर के साथ व्यवहार अच्छा नहीं था। उसने टीचर के साथ बदतमीजी भी की। इससे पूर्व में भी स्कूल की म्यूजिक टीचर के साथ छात्र का व्यवहार अच्छा नहीं रहा था। छात्र के साथ कोई भी मारपीट नहीं की गई है।
-बलजीत सिंह, उप प्रधानाचार्य

छात्र के साथ शिक्षकों के इस व्यवहार की कोई जानकारी नहीं है। यदि इस मामले में मेरे पास कोई लिखित शिकायत आती है तो वह मामले में सख्त कार्रवाई करेंगी।
- अनुजीत कौर, डीओ, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed