फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Stubble burning trend decreased in Punjab

सरकार का दावा- पंजाब में पराली जलाने में आई कमी, पिछले साल की अपेक्षा पांच फीसदी की गिरावट

Sat, 31 Oct 2020 08:44 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 31 Oct 2020 08:44 PM IST
विज्ञापन
Stubble burning trend decreased in Punjab
सांकेतिक तस्वीर।

पंजाब में इस साल पराली जलाने के रुझान में गिरावट दर्ज की गई है। शनिवार को राज्य के सभी वरिष्ठ अधिकारियों, सभी डिप्टी कमिश्नरों और एसएसपी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मुख्य सचिव विनी महाजन ने इस बात पर संतोष प्रकट किया कि पंजाब में पराली जलाने की घटनाओं में पांच प्रतिशत से भी ज्यादा की कमी आई है। इस दर में और कमी लाने के लिए कोशिश तेज की जानी चाहिए।

विज्ञापन


पंजाब में अब तक 137.89 लाख टन धान की आमद हो चुकी है, जो पिछले साल की अपेक्षा 33 प्रतिशत ज्यादा है। पराली जलाने की समस्या के बाबत सभी डिप्टी कमिश्नरों और एसएसपी को हिदायतें जारी करते हुए मुख्य सचिव ने कहा कि जिला अधिकारी इस मसले को और गंभीरता से लें, हालांकि पिछले साल के मुकाबले अब तक पराली जलाने की घटनाएं कम दर्ज की गई हैं।

विज्ञापन

 

पिछले साल की अपेक्षा इस साल एक दिन में ही पराली जलाने के 336 मामले कम सामने आए हैं, जबकि धान की आमद 33 प्रतिशत ज्यादा है। इस साल 7.49 लाख हेक्टेयर जमीन की पराली जलाई गई है, जोकि पिछले साल 7.90 लाख हेक्टेयर था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इस साल यह दर पिछले साल की अपेक्षा 5.23 प्रतिशत कम है। मुख्य सचिव ने धान की खरीद, लिफ्टिंग और अदायगी संबंधी भी जानकारी हासिल की और उनको बताया गया कि अब तक कुल 22753.44 करोड़ रुपये में से 22506.10 करोड़ की अदायगी हो चुकी है। ज्यादातर धान की फसल उठा ली गई है।



मुख्य सचिव ने कहा कि मौजूदा समय में राज्य में कोरोना के मामलों में कमी आई है और यह सिर्फ ज्यादा टेस्टों का ही नतीजा है। उन्होंने कहा कि भीड़ वाले स्थानों और दफ्तरों में टेस्ट ज्यादा किए जाएं। सभी सरकारी दफ्तर अब 100 प्रतिशत स्टाफ के साथ काम कर रहे हैं, इसलिए आरटी-पीसीआर टेस्टों में भी वृद्धि की जानी चाहिए। मुख्य सचिव ने डेंगू से निपटने के लिए भी जिला अधिकारियों को हिदायतें जारी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed