{"_id":"5d77ff7f8ebc3e01702d04ca","slug":"statue-art-camp-close-pkl-office-news-pkl35023871","type":"story","status":"publish","title_hn":"माता मनसा देवी मंदिर में 15 दिवसीय मूर्तिकला शिविर का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माता मनसा देवी मंदिर में 15 दिवसीय मूर्तिकला शिविर का समापन
विज्ञापन
माता मनसा देवी मंदिर में मूर्तिकला शिविर के समापन अवसर पर मूर्तियों का अवलोकन करते हुए व कलाकारो?
- फोटो : PKL OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव धीरा खंडेलवाल ने कहा कि मूर्तिकला भारतीय संस्कृति की पहचान है। उन्होंने कहा कि खुदाई के दौरान जितने भी विलुप्त हुई संस्कृतियों की पहचान हो पाई है, उसमें तत्कालीन संस्कृति का ज्ञान उपलब्ध करवाने में मूर्तिकला की अहम भूमिका रही है। खंडेलवाल मंगलवार को माता मनसा देवी मंदिर मीटिंग हाल में कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग हरियाणा की ओर से लगाए गए 15 दिवसीय मूर्तिकला प्रशिक्षण शिविर के कलाकारों को सम्मानित कर रही थी। अतिरिक्त मुख्य सचिव पीके दास, प्रशासन के अधिकारी टीएल सत्यप्रकाश, राजीव रतन और महेश्वर शर्मा ने भी कलाकारों को सम्मानित किया। इस शिविर के दौरान राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के कलाकारों ने भारतीय और हरियाणवी संस्कृति पर आधारित 17 मूर्तियों का निर्माण किया गया है और यह मूर्तियां स्थायी तौर पर श्रद्धालुओं के निशुल्क अवलोकन के लिए मनसा देवी परिसर में ही स्थापित रहेंगी। यह शिविर श्रीमाता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड के सहयोग से आयोजित किया गया था। शिविर में कलाकारों के साथ कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग के महानिदेशक महेश्वर शर्मा, मीनाक्षी शर्मा ने भी माता मनसा देवी मंदिर के मॉडल पर मूर्ति तैयार की। अतिरिक्त मुख्य सचिव ने कहा कि विभाग द्वारा कुंडली, पलवल, मानेसर एक्सप्रेस वे पर भी पत्थर से निर्मित कलात्मक मूर्तियां स्थापित की गई हैं।
जिला कार्यालयों की होगी स्थापना
सांस्कृतिक गतिविधियों को जिला स्तर पर बढ़ावा देने के लिए विभाग के जिला कार्यालयों की स्थापना की भी योजना तैयार की जा रही है। कार्यक्रम में विभाग के महानिदेशक महेश्वर शर्मा ने बताया कि वर्तमान सरकार द्वारा कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग को स्वतंत्र विभाग का दर्जा दिया गया है। इससे सांस्कृतिक गतिविधियों को अधिक गति मिलेगी। इस अवसर पर कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग के अतिरिक्त निदेशक सुभाष चंद्र सिहाग, माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एमएस यादव, शिविर के संयोजक व कलाधिकारी हृदय कौशल, रेणु हुडा सहित अन्य अधिकारी और इस शिविर में भाग लेने वाले कलाकार उपस्थित रहे।