फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Standing firmly with the farmers of Punjab: Yogi

पंजाब के किसानों संग दृढ़ता से खड़े हैं : योगी

Tue, 21 Oct 2025 07:13 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Oct 2025 07:13 PM IST
विज्ञापन
Standing firmly with the farmers of Punjab: Yogi
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने पंजाब के किसानों के लिए एक हजार क्विंटल गेहूं का उन्नत बीज भिजवाया
विज्ञापन

योगी आदित्यनाथ बोले, आपदा से निपटने के लिए केंद्र सरकार उपलब्ध करवा रही पर्याप्त फंड
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में यूपी सरकार पंजाब के बाढ़ पीड़ित किसानों के साथ दृढ़ता से खड़ी है। मंगलवार को सीएम योगी ने एक हजार क्विंटल गेहूं के उन्नत बीजों से लदे ट्रकों को हरी झंडी दिखाकर पंजाब के लिए रवाना किया।
इस दौरान योगी ने कहा कि पंजाब देश का एक प्रमुख राज्य है जिसने देश में कृषि आत्मनिर्भरता के लक्ष्य को प्राप्त करने में एक बड़ी भूमिका निभाई थी। आज उस पंजाब में बाढ़ के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ। यहां तक कि वहां आगामी फसल के लिए रखा बीज भी नहीं बचाया जा सका। इसका विपरीत असर पंजाब की खेतीबाड़ी और उपज पर पड़ सकता है। इसी के मद्देनजर यूपी के कृषि विभाग और यूपी बीज विकास निगम की मदद से पंजाब के किसानों के लिए उन्नत बीज भेज दिया गया है।
विज्ञापन

योगी ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में हम पंजाब के किसानों के साथ खड़े हैं। उन्होंने किसानों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। योगी ने सभी पंजाबियों को दिवाली व गुरु श्री हरगोबिंद जी की स्मृति में आयोजित होने वाले कार्यक्रम पर बधाई भी दी। उन्होंने आश्वस्त करते हुए कहा कि आपदा का मुकाबला अकेले पंजाब के किसान नहीं करेंगे, मोदी सरकार के नेतृत्व में केंद्र पर्याप्त मात्रा में बाढ़ पीड़ितों के लिए फंड उपलब्ध करवा रहा है। केंद्र के साथ-साथ यूपी सरकार भी विकास व आपदा से निपटने के लिए पंजाब के साथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

योगी के बीज उपलब्ध करवाने पर पंजाब भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने उनका आभार व्यक्त किया। उन्हाेंने कहा कि यह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की मानवीय पहल है। यह बीज पंजाब के किसानों को मुफ्त में वितरित किए जाएंगे ताकि प्रभावित किसान फिर से खेती शुरू कर सकें और अपनी आजीविका को पुनः स्थापित कर सकें। यह बीज बीबी-327 किस्म का है जोकि रोग-प्रतिरोधी, बायो-फोर्टिफाइड और पौष्टिक किस्म का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed