फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Spring Festival: Yavanika Park is ready, today there will be a colorful program, Horticulture Department has declared the results

स्प्रिंग फेस्टिवल : यवनिका पार्क तैयार, आज होंगे रंगारंग कार्यक्रम, बागवानी विभाग ने परिणाम किए घोषित

Sat, 12 Mar 2022 01:32 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 01:32 AM IST
विज्ञापन
Spring Festival: Yavanika Park is ready, today there will be a colorful program, Horticulture Department has declared the results
पंचकूला। शहर के सेक्टर-5 स्थित यवनिका पार्क में स्प्रिंग फेस्टिवल 2022 की तैयारियां पूरी हो गई हैं। हरियाणा के एसीएस देवेंद्र सिंह फेस्टिवल का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। एक्सईएन हॉटीकल्चर निधि भारद्वाज ने बताया कि आयोजन में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। इसमें पंजाबी नाइट, क्लासिकल म्यूजिक में पंडित मनु और पल्लवी प्रस्तुति देंगी। शमिंद्र शम्मी पंजाबी गानों की प्रस्तुति देंगे। निधि भारद्वाज ने बताया कि कोरोना संक्रमण के रण-2020 और 2021 में स्प्रिंग फेस्टिवल नहीं किया गया। फेस्टिवल एचएसवीपी के हॉर्टिकल्चर डिवीजन की तरफ से किया जाता है।
विज्ञापन

प्राधिकरण के बागवानी विभाग की एक्सईएन निधि भारद्वाज ने बताया कि पैंसी पोटेड में प्रथम पुरस्कार सोम नत्थी मोहाली और हॉलमार्क पब्लिक स्कूल सेक्टर-15 रहे। चंद्र केशो मकान नंबर-590 सेक्टर-16 पंचकूला एवं गुरुलाल, माली मकान नं. 590, सेक्टर-17 पंचकूला द्वितीय रहे। फलोक्स में प्रथम पुरस्कार खुशी राम मकान नंबर-103 सेक्टर-24 चंडीगढ़, द्वितीय पुरस्कार गुरुलाल माली मकान नंबर 590, सेक्टर-17 पंचकूला को मिला।
विज्ञापन

एस्टर में हरसिमरन कौर, 603 जीएच 86, सेक्टर-20 पंचकूला प्रथम, नास्टर्टियम में प्रथम पुरस्कार खुशी राम मकान नंबर-103, सेक्टर-24 चंडीगढ़, द्वितीय पुरस्कार वत्सला थरेजा मकान 603, जीएच 86 सेक्टर-20 पंचकूला रहीं। वर्बेना मेें प्रथम पुरस्कार रेखा, मकान नंबर 905, सेक्टर-8 पंचकूला और द्वितीय पुरस्कार सोमनाथ गुर, मोहाली को मिला। ब्रैचीकोम में प्रथम पुरस्कार गुरुलाल, माली मकान नंबर 590, सेक्टर-17 पंचकूला और द्वितीय पुरस्कार राजा रामी मकान 780 सेक्टर-17 पंचकूला, गेरेनियम में प्रथम पुरस्कार दिनेश गौरी मकान 1653, सेक्टर-4 पंचकूला और द्वितीय पुरस्कार द्वारिका मूर्या मकान नंबर-20 सेक्टर-4 पंचकूला को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिनेरिया रामचंदो मकान नंबर 688 सेक्टर-8 पंचकूला में प्रथम, त्रिभाना मकान नंबर 312, सेक्टर-16 पंचकूला द्वितीय, एंटीरहिनम में दया शंकर 184, सेक्टर-4 पंचकूला और दया शंकर 474, सेक्टर-15 पंचकूला प्रथम, हॉल मार्क पब्लिक स्कूल सेक्टर-15, पंचकूला और दिनेश गौरी मकान नंबर 1653, सेक्टर-4 पंचकूला द्वितीय, साल्विया में हॉल मार्क पब्लिक स्कूल सेक्टर 15 पंचकूला प्रथम, दिनेश गौरी मकान नंबर 1653, सेक्टर-4, पंचकूला द्वितीय, कार्नेशन में राम दास 459, सेक्टर 16 प्रथम, द्वारिका मूर्या मकान नंबर 20, सेक्टर 4 पंचकूला द्वितीय, डहलिया राम चंडी मकान नंबर 688 सेक्टर 8 पंचकूला प्रथम, गुरुलाल माली मकान नंबर 590 सेक्टर-17 पंचकूला द्वितीय रहे।
मैरीगोल्ड (डबल) में संजय थरेजा 403 जीएच 62, सेक्टर 20 पंचकूला प्रथम और हॉल मार्क पब्लिक स्कूल सेक्टर 15 पंचकूला द्वितीय रहे। पेटुनिया (एकल) में राम चंडी मकान नंबर 688 सेक्टर 8 पंचकूला और राजा रामी मकान नंबर 780 सेक्टर 17 पंचकूला प्रथम रहे। ललित आजादी मकान नंबर 905 सेक्टर 8 पंचकूला और संजय थरेजा मकान नंबर 403 जीएच 62, सेक्टर 20 पंचकूला द्वितीय, पेटुनिया (डबल) सोमनाथ गुर सूंक मोहाली प्रथम और धीरपाली मकान नंबर 688 सेक्टर-8 पंचकूला द्वितीय, रोज एचटी में संजय मागो मकान नंबर 59, सेक्टर 15, पंचकूला द्वितीय रहे। कैक्टस के संग्रह में फूल मौर्य मकान नंबर 312, सेक्टर-6, पंचकूला प्रथम, छोटे लाल मकान नंबर 2244, सेक्टर 15 पंचकूला एवं गुरु लाल 590, सेक्टर 17 पंचकूला द्वितीय रहे।

दिनभर ऐसे चलेगा कार्यक्रम
सुबह आठ बजे रंगोली प्रतियोगिता, नौ बजे पेंटिंग प्रतियोगिता, पॉट-फेस एंड टैटू प्रतियोगिता, 9.30 बजे इन्वायर्नमेंटल क्विज, 11 बजे मेहंदी प्रतियोगिता और हास्य कवि सम्मेलन, 2.30 बजे फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, 3 बजे बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट प्रतियोगिता का आयोजन होगा। फेस्टिवल के अंतिम दिन 13 मार्च को 9.30 बजे ड्यूट डांस, 10 बजे बेबी शो, 11 बजे मोनो एक्टिंग, 12 बजे फैशन शो, दो बजे सेल्फी प्रतियोगिता, सोलो सिंगिंग, तीन बजे फोक डांस का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed