फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   sports

लांग जंप में मनमीत और प्रेरणा ने लगाई ऊंची छलांग, जीते गोल्ड

Mon, 05 Aug 2019 02:39 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2019 02:39 AM IST
विज्ञापन
sports
प्रतियोगिता में प्रथम आने वाले खिलाड़ी सुरिंदर, विकास और राहुल।
चंडीगढ़। मनमीत सिंह और प्रेरणा ने चंडीगढ़ सीनियर स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में लांग जप इवेंट में लड़के और लड़कियाें के वर्ग में गोल्ड मेडल अपने नाम किए। सेक्टर-7 के स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में दो दिवसीय प्रतियोगिता का रविवार को समापन हुआ। चैंपियनशिप का आयोजन चंडीगढ़ एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से किया गया। इस दौरान एसोसिएशन की ओर से नेशनल एंटी डोपिंग एजेंसी को भी आंमत्रित किया गया था। एजेंसी की ओर से दो सदस्य प्रियंका और अमित कुमार पहुंचे। जिन्हाेंने चैंपियनशिप के दौरान डोप सैंपल भी एकत्रित किए।
विज्ञापन

वहीं, समापन समारोह में विभिन्न इवेंट में मेडल जीतने वाले खिलाड़ियाें को पूर्व डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स अधिकारी एसके जोशी पंजाब पुलिस के डीएसपी गुरविंदर सिंह ने प्राइज देकर सम्मानित किया। रविवार को पुरुष वर्ग में 10000 मीटर रेस में राहुल कुमार पहले, दीक्षित यादव दूसरे, सुरेंद्र सिंह तीसरे स्थान पर रहे। लांग जंप में मनमीत सिंह पहले, नितीन दूसरे, उज्ज्वल तीसरे स्थान पर रहे। इसके बाद 200 मीटर रेस में रविंदर कुमार पहले, अमरजीत दूसरे, मनप्रीत सिंह तीसरे स्थान पर रहे। वहीं 800 मीटर रेस में राजेश कुमार पहले, अकाशदीप दूसरे, मोहित तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

वुमन वर्ग के लांग जंप इवेंट में प्रेरणा पहले, अमृतपाल दूसरे, राधा तीसरे स्थान पर रहीं। इसके बाद 200 मीटर रेस में राजबीर कौर पहले, सिमरन दूसरे, जसलीन तीसरे स्थान पर रही। वहीं 800 मीटर रेस में साधना पहले, मनप्रीत कौर दूसरे, आरती तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed