फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Son shot dead his father for not giving him money

Panchkula News: पैसे न देने पर बेटे ने पिता की गोली मारकर की हत्या

Thu, 29 May 2025 09:51 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 09:51 PM IST
विज्ञापन
Son shot dead his father for not giving him money
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



खडूर साहिब। भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित गांव रत्तोके हवेलियां में बुधवार रात एक बेटे ने पैसे की मांग पूरी न होने पर अपने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना खेमकरन के प्रमुख सब इंस्पेक्टर गुरिंदर सिंह मौके पर पहुंचे और परिजनों के बयान दर्ज किए। जिसके बाद आरोपी जरनैल सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई।
रत्तोके हवेलियां निवासी किसान हरजिंदर सिंह से उसके बेटे जरनैल सिंह ने कुछ पैसे मांगे। पिता ने पैसे देने से मना कर दिया। जिसके बाद पिता-पुत्र में मामूली कहासुनी हो गई। अचानक तैश में आए बेटे जरनैल सिंह ने कमरे में पड़ी लाइसेंसी राइफल उठाई और घर के आंगन में अपने पिता हरजिंदर सिंह की छाती में गोली मार दी। हरजिंदर सिंह को तुरंत पारिवारिक सदस्यों द्वारा क्षेत्र के निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। किसान हरजिंदर सिंह के दामाद गुरजंट सिंह ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी जरनैल सिंह मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

इस घटना की सूचना मिलते ही सब डिवीजन भिखीविंड के डीएसपी प्रीतिंदर सिंह मौके पर पहुंचे और नाकाबंदी करवाई। हालांकि इस मामले में आरोपी का पता नहीं चल सका। खेमकरण थाने के प्रमुख सब इंस्पेक्टर गुरिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी जरनैल सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed