{"_id":"655bba5e63e0b167b60ec397","slug":"son-attacked-father-died-in-pgi-after-8-days-pkl-office-news-c-87-1-spkl1036-6667-2023-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: बेटे ने बाप पर किया था हमला, 8 दिन बाद पीजीआई में हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: बेटे ने बाप पर किया था हमला, 8 दिन बाद पीजीआई में हुई मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। पिछले दिनों रायपुररानी के एक गांव बडोना खुर्द में एक पिता और बेटे के बीच झगड़ा हो गया था। इसमें पिता बुरी तरह घायल हो गया था। जानकारों ने पिता को तुरंत उपचार के लिए रायपुररानी के हेल्थ सेंटर में भर्ती करवाया। प्राथमिक उपचार करने के बाद उसको पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।
करीब आठ दिन बाद पिता की पीजीआई में मौत हो गई है। इसके बाद पुलिस ने बेटे के खिलाफ हत्या की धारा भी जोड़ दी है। बेटा पहले ही पुलिस की गिरफ्त में है। रायपुररानी के बडौना खुर्द निवासी रामकरण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके ट्यूबवेल पर राजू मंडल पिछले कई सालों से काम कर रहा है। दिवाली की रात करीब 7.30 बजे राजू मंडल का बेटा सोनू मंडल ट्यूबवेल पर आया। बाप-बेटे के बीच किसी बात को लेकर बहस और मारपीट हुई। कुछ देर बाद राजू ट्यूबवेल के पास अचेत अवस्था में मिला और उसके चेहरे से खून निकल रहा था।