फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Someone who is taking 'firki' of Chandigarh Police, fake call of firing

कोई तो है...जो ले रहा चंडीगढ़ पुलिस की फिरकी, पहले बम फिर मर्डर, अब फायरिंग की झूठी खबर

Tue, 19 Nov 2019 11:41 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Tue, 19 Nov 2019 11:41 AM IST
विज्ञापन
Someone who is taking 'firki' of Chandigarh Police, fake call of firing
गोली मारकर हत्या की सूचना पर दौड़ी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
दोपहर सवा दो बजे का वक्त...एकदम से पुलिस कंट्रोल रूम में रखे फोन घनघना उठते हैं...सेक्टर-40 के एक मकान में गोली चल गई है...फटाफट मदद के लिए पहुंचें। पुलिस के आला अधिकारी एकदम से चौकन्ने हो जाते हैं, एसपी सिटी समेत थाना प्रभारी भी दलबल के साथ सेक्टर-40 में पहुंच जाते हैं। पर ये क्या....मौके पर मिलता है एकदम सन्नाटा...न गोली न गोली की आवाज। जाहिर है आखिर कोई तो है, जो चंडीगढ़ पुलिस की ‘फिरकी’ ले रहा है। क्योंकि जब जिस नंबर से काल किया गया है उसको फोन लगाया जाता है आवाज आती है....डायल किया गया नंबर स्विच आफ है।
विज्ञापन


दनादन एक के बाद एक चंडीगढ़ के स्मार्ट पुलिस कंट्रोल रूम पर कोई न कोई झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह कर रहा है। पहले एलांते माल में बन की सूचना, उसके बाद सेक्टर-19 में हत्या की झूठी सूचना और अब सेक्टर-40 में गोली चलने की झूठी जानकारी...सोमवार को एक ऐसा ही मामला फिर सामने आया, जबं एक शख्स ने पुलिस को सूचना दी कि सेक्टर-40 स्थित एक मकान में गोली चल गई है। सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


आनन फानन में एसपी सिटी समेत अन्य पुलिस आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। जिसके बाद सामने आया कि यहां ऐसी कोई वारदात ही नहीं हुई है। पुलिस ने जब सूचना देने वाले मोबाइल नंबर फोन किया तो वह स्विच ऑफ था। यह नंबर जीरकपुर के पते पर रजिस्टर्ड है। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि कॉल करने वाले की जल्द ही पहचान हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर करीब 1.45 बजे पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना मिली कि सेक्टर-40 स्थित मकान नंबर 1107 में गोली चली है। सूचना पर एसपी सिटी विनीत कुमार, एसएचओ हरिंद्र सिंह सेखों, क्राइम ब्रांच, आपरेशन सेल की टीम समेत अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। मकान में रहने वाले परिवार से पुलिस ने पूछताछ शुरू कि तो उनके होश उड़ गए।

उन लोगों ने बताया कि ऐसी कोई वारदात उनके घर में नहीं हुई है। साथ ही पुलिस ने मामले में कई पड़ोसियों से भी काफी देर तक पूछताछ किया लेकिन सभी ने ऐसी कोई वारदात उनके एरिया में होने से इंकार कर दिया। इसके बाद पुलिस मकान नंबर 1160 में भी पहुंची और वहां भी पूछताछ लेकिन कुछ भी निकल कर सामने नहीं आया।

जिसके बाद पुलिस ने माना कि यह एक झूठी कॉल थी। सूचना देने वाले नंबर पर पुलिस ने फोन किया तो स्विच ऑफ था। सेक्टर-39 थाना पुलिस मोबाइल नंबर की डिटेल खंगालने में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सूचना देने वाले की पहचान कर ली जाएगी।

पहले भी मिल चुकी है ऐसी सूचना
बता दें कि बीते 31 अक्तूबर को पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना मिली कि सेक्टर-19 स्थित सदर मार्केट में दो लोगों की हत्या की है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो वहां ऐसी कोई वारदात नहीं हुई थी। पुलिस जांच में नंबर एक तमिलनाडू स्थित एक कंपनी के नाम पर रजिर्स्ड था। अभी तक मामले में कॉल करने वाले की पहचान नहीं हो सकी है।

वहीं 12 अगस्त को इंडस्ट्रियल एरिया के एलांते मॉल में बम होने की सूचना मिली। पुलिस जांच में कॉल अफवाह थी। मामला अभी तक अनसुलझा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed