{"_id":"67ddc01ca6a40112a702c19d","slug":"soldiers-will-get-the-facility-kidney-transplant-will-be-possible-in-western-commands-hospital-panchkula-news-c-290-1-pkl1067-16076-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: सैनिकों को मिलेगी सुविधा, वेस्टर्न कमांड के अस्पताल में हो सकेगा किडनी ट्रांसप्लांट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: सैनिकों को मिलेगी सुविधा, वेस्टर्न कमांड के अस्पताल में हो सकेगा किडनी ट्रांसप्लांट
Sat, 22 Mar 2025 01:08 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Updated Sat, 22 Mar 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
डीजीएचएस ने दी मंजूरी, ट्राइसिटी में पीजीआई के बाद दूसरा सार्वजनिक अस्पताल
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। वेस्टर्न कमांड अस्पताल में अब सैनिकों को किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा मिल सकेगी। यह मंजूरी स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (डीजीएचएस) हरियाणा-सह-राज्य समुचित प्राधिकरण ने दे दी है। इससे क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं विशेषकर किडनी प्रत्यारोपण की आवश्यकता वाले रोगियों को सहायता मिलेगी। यह जानकारी हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव ने दी।
उन्होंने बताया कि ट्राइसिटी में पंचकूला का कमांड अस्पताल पीजीआई चंडीगढ़ के बाद यह अनुमोदन प्राप्त करने वाला दूसरा सार्वजनिक अस्पताल बन गया है। दरअसल राष्ट्रीय अंग प्रत्यारोपण संगठन पूरे भारत में अंगदान और प्रत्यारोपण को बढ़ावा देने के लिए काम कर रहा है। संगठन ने किडनी प्रत्यारोपण सहित अंग प्रत्यारोपण के लिए व्यापक दिशानिर्देश और प्रोटोकॉल स्थापित किए हैं।
पीजीआई में तीन माह की वेटिंग लिस्ट
चंडीगढ़ के पीजीआई में किडनी ट्रांसप्लांट की वेटिंग लिस्ट ढाई से तीन महीने की है। पीजीआई में गुर्दा प्रत्यारोपण के लिए पंजीकृत मरीजों की संख्या बढ़ रही है। मौजूदा समय में डेढ़ से दो हजार मरीज गुर्दा प्रत्यारोपण की प्रतीक्षा सूची में हैं। पीजीआई में गुर्दा प्रत्यारोपण का आंकड़ा देखा जाए तो गुर्दा देने वालों में महिलाओं की संख्या पुरुषों की तुलना में ज्यादा है।