{"_id":"622e4cfeff77d14c21466b19","slug":"snekhirat-and-abhinav-did-the-best-mono-acting-pkl-office-news-pkl4446181121","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्नेहकीरत और अभिनव ने की सबसे अच्छी मोनो एक्टिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्नेहकीरत और अभिनव ने की सबसे अच्छी मोनो एक्टिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला। सेक्टर-5 स्थित यवनिका पार्क में 34वें स्प्रिंग फेस्टिवल के दूसरे दिन कई रोमांचक मुकाबले हुए। समापन समारोह में स्कूली बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा दिखाई। मोनो में स्नेहकीरत और अभिनव राणा का प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा। लड़कियों के बेबी शो में छह माह से डेढ़ साल के बच्चों में आयरा नागर प्रथम और प्रिन्ना चोपड़ा व न्यासा दूसरे स्थान पर रही। डेढ़ से तीन साल आयु वर्ग के बच्चों में अविका गर्ग प्रथम और अस्मी शर्मा दूसरे स्थान पर रही। तीन से चार वर्ष आयु वर्ग में शुभांगी प्रभम और अक्षया और मिशिता दूसरे स्थान पर रही।
लड़कों की बेबी शो प्रतियोगिता के छह माह से डेढ़ साल तक के बच्चों में अमिश जैन प्रथम और रित्विक बब्बर दूसरे स्थान पर रहे। डेढ़ से तीन साल में कोई बच्चा प्रतियोगिता में शामिल नहीं हुआ। तीन से चार साल आयु वर्ग में रिवून बंसल पहले और गौरीश कंसल दूसरे स्थान पर रहे।
मोना एक्टिंग के 10 वर्ष से कम आयु वर्ग में सतलुज पब्लिक स्कूल की स्नेहकीरत पहले स्थान पर रही। सेंट सौपिन स्कूल सेक्टर-9 से प्रिशा और सीएल डीएवी सीनियर पब्लिक स्कूल की माही दूसरे स्थान पर रही। 10 वर्ष से ज्यादा आयु वर्ग में सतलुज पब्लिक स्कूल से अभिनव राना पहले और दि ब्रिटिश स्कूल से आदित्या सिंह दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
फैशन शो के जूनियर वर्ग में सतलुज पब्लिक स्कूल के आरोही भारद्वाज पहले स्थान पर रहे। आरव सभरवाल और प्रगति दूसरे स्थान पर रहे। सीनियर वर्ग में भवन विद्यालय से परिधी पहले और सीएल डीएवी पब्लिक स्कूल से निहारिका चावला दूसरे स्थान पर रही।
सोलो सिंगिंग प्रतियोगिता के 10 वर्ष से कम आयु वर्ग में सतलुज पब्लिक स्कूल से हरजौत कौर पहले और सेंट सौपिन स्कूल से हिरदेश सहगल दूसरे स्थान पर रहे। 10 वर्ष से ज्यादा आयु वर्ग में सीएल डीएवी स्कूल के माधव अरोड़ा पहले और हॉलमार्क पब्लिक स्कूल के कार्तिक ठाकुर दूसरे स्थान पर रहे।
सेल्फी प्रतियोगिता के 10 वर्ष से कम आयु वर्ग में ब्लू बर्ड्स पब्लिक स्कूल से आदी और सतलुज पब्लिक स्कूल से आरूषा पहले स्थान पर रहे। ब्लू बर्ड्स पब्लिक स्कूल के साहिबजोत और सतलुज पब्लिक स्कूल की आन्या दूसरे स्थान पर रहे। ओपन कैटेगरी में काव्या और खुशांगी पहले स्थान पर रहे जबकि दूसरा स्थान हिमानी और पूजा चौहान ने हासिल किया।
दो दिन में 72 लोगों ने किया रक्तदान
स्प्रिंग फेस्टिवल के दौरान यवनिका पार्क में रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया। दो दिवसीय शिविर में 72 लोगों ने रक्तदान किया। शनिवार को 31 और रविवार को 41 लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदान करने वालों को उपहार देकर सम्मानित भी किया गया।
----------------------------------------------------------------------------------------