फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Snatched the key and blew up the car, dropped the maid sitting in the car in Ambala and left the car in Kaithal

Panchkula News: चाबी छीनकर कार उड़ाई, गाड़ी में बैठी नौकरानी को अंबाला में उतारा तो कार कैथल में छोड़ी

Wed, 28 Jun 2023 01:48 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jun 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
Snatched the key and blew up the car, dropped the maid sitting in the car in Ambala and left the car in Kaithal
पुलिस की नाकेबंदी से घबराए आरोपी, सेक्टर-20 एटीएम बूथ के बाहर से दिनदहाड़े दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। सेक्टर-20 के एटीएम बूथ के बाहर से एमजी हेक्टर की चाबी छीनकर कार उड़ाने का मामला सामने आया है। थाने से महज कुछ ही दूरी पर आरोपियों ने दिनदहाड़े वारदात को अंजाम दिया। नकाबपोशों ने कार में बैठी नौकरानी को अंबाला में उतारा। इसके बाद आरोपी कैथल की तरफ कार समेत भाग गए। कैथल में पुलिस की नाकाबंदी देख आरोपी कार को वहीं छोड़कर फरार हो गए। कैथल पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर मामले की सूचना पंचकूला पुलिस को दी।
पुलिस के अनुसार ढकोली निवासी मैथ्यू जॉन अपनी नौकरानी नर्गिस के साथ सेक्टर-20 की मार्केट में एटीएम बूथ से रुपये निकालने गया था। एटीएम के सामने कार छोड़कर वह रुपये निकालने चला गया। नौकरानी कार में बैठी थी। जब वह एटीएम बूथ बाहर आया तो दो आरोपी उनके पास आए और गाड़ी की चाबी छीनकर फरार हो गए। गाड़ी मालिक को पता था कि उनकी गाड़ी में जीपीएस ट्रैकर लगा हुआ है। उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी। शिकायतकर्ता के परिजन और पुलिस जीपीएस ट्रैकर के अनुसार एक्सयूवी का पीछा करते रहे। जैसे-जैसे एक्सयूवी आगे जाती रही वायरलेस के माध्यम से वीटी फ्लैश करते रहे। कैथल के समीप पुलिस ने लूट की जानकारी मिलने के बाद नाकाबंदी की थी। पुलिस की नाकाबंदी देख लुटेरों ने एक्सयूवी नाके से पहले ही छोड़कर भाग गए। एसीपी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि दोपहर में घटना हुई है। मामले की जांच चल रही है। शिकायतकर्ता के बयान दर्ज किए जा रहे हैं उसके बाद मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

कैथल के एसपी अभिषेक जोरवाल ने बताया कि आरोपियों की गाड़ी चुराने की मंशा थी, लेकिन जब उन्होंने गाड़ी चुराई तो उन्हें यह जानकारी नहीं थी कि गाड़ी में महिला बैठी है। जब उन्हें पता तो चला उन्होंने महिला को अंबाला में ही छोड़ दिया। इसके बाद वे कैथल की तरफ आए। कैथल में पुलिस की तरफ से नाका लगाया गया था। नाका को देखकर वह गाड़ी छोड़कर भाग गए। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed