फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Smart Watch will now be tied to chandigarh municipal employees

तैयारीः नगर निगम चंडीगढ़ के कर्मियों को अब बांधनी होगी स्मार्ट वॉच, कमिश्नर बोले- खुद भी पहनूंगा

Tue, 05 Nov 2019 01:04 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क/अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Tue, 05 Nov 2019 01:04 PM IST
विज्ञापन
Smart Watch will now be tied to chandigarh municipal employees
स्मार्ट वॉच - फोटो : फाइल फोटो
चंडीगढ़ नगर निगम कर्मचारियों को स्मार्ट वॉच देने के लिए मंगलवार को फाइल को मंजूरी मिल जाएगी। उसके बाद स्मार्ट वॉच के लिए टेंडर किया जाएगा। 10 दिसंबर तक घड़ियां नगर निगम के पास आ जाएंगी और 15 दिसंबर तक कर्मचारियों में वितरित कर दी जाएंगी। निगम ने फिलहाल चार हजार घड़ियां का ऑर्डर देने की योजना बनाई है। 16 लाख रुपये महीने इसका किराया दिया जाएगा।
विज्ञापन


निगम कमिश्नर केके यादव ने बताया कि कुछ कारणों से अभी तक टेंडर नहीं किया जा सका था। अब फाइल पूरी हो चुकी है। मंगलवार को टेंडर के लिए प्रक्रिया पूरी कर दी जाएगी। जैम पोर्टल पर घड़ियां उपलब्ध नहीं थीं इसलिए ई टेंडर किया जा रहा है। फिलहाल 4 हजार घड़ियों के लिए ऑर्डर किया जा रहा है। इसके लिए 16 लाख रुपये महीने किराया दिया जाएगा। फिलहाल किराये पर घड़ियां ले रहे हैं। इससे समय पर और ईमानदारी काम होगा।
विज्ञापन


कमिश्नर के निर्देशानुसार, 14 अक्तूबर तक घड़ियां कर्मचारियों तक पहुंचनीं थीं लेकिन जैम पोर्टल पर कंपनी न मिलने के बाद ई टेंडर के लिए निर्देश दिए गए। उसके बाद लगातार व्यस्तता के कारण स्मार्ट वॉच के लिए टेंडर नहीं हो सका। अब कमिश्नर ने टेंडर करने को कहा है। उसके बाद फाइल भी तेजी से बढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘पहले खुद पहनूंगा तब कर्मचारियों को दूंगा’
स्मार्ट वॉच को लेकर पिछले दिनों कर्मचारियों ने विरोध भी किया था। कमिश्नर से अपील की थी कि स्मार्ट वॉच न पहनाई जाए। इससे बंधुआ मजदूर जैसा महसूस होगा। कमिश्नर ने कहा था कि पहले मैं खुद स्मार्ट वॉच पहनूंगा उसके बाद कर्मचारियों को पहनाऊंगा। इसके बाद कर्मचारियों के बैरंग लौटना पड़ा था।


घड़ियों का टेंडर करने में कुछ समय लग गया। फाइल मेरे पास आ गई है। मंगलवार को संभव है टेंडर कर दिया जाएगा। उसके बाद जल्द घड़ियां मंगवाकर वितरित की जाएंगी।
- केके यादव, कमिश्नर नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed