फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Six-month-old female fetus was found in the hospital!

ये क्या निकला अस्पताल के टॉयलेट से

Sat, 12 Oct 2013 01:01 AM IST
अमर उजाला पंचकूला
अमर उजाला पंचकूला Updated Sat, 12 Oct 2013 01:01 AM IST
विज्ञापन
Six-month-old female fetus was found in the hospital!
सेक्टर-6 स्थित जनरल अस्पताल के एक टॉयलेट में कन्या का भ्रूण मिलने से हॉस्पिटल में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह मिले इस भ्रूण की सूचना मिलते ही सेक्टर-5 थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई।

आरंभिक जांच के बाद पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है।

यह घटना शर्मसार करने वाली है, क्योंकि नवरात्र चल रहे हैं और इस दौरान कन्याओं का पूजन किया जा रहा है।

वहीं, कुछ लोग ऐसा घिनौना पाप कर रहे हैं। पहले भी दो बार इस तरह के मामले अस्पताल में सामने आ चुके हैं।

अस्पताल प्रबंधन समझ नहीं पा रहा कि आखिर भ्रूण आ कहां से रहे हैं?
अस्पताल में लोगों ने बताया कि यहां महिला टॉयलेट वीरवार रात को ब्लॉक हो गया था।

उससे खोलने की बहुत कोशिश की गई, लेकिन वह नहीं खुला। इसके बाद शुक्रवार सुबह छह बजे अस्पताल के अन्य कर्मचारी ड्यॅटी पर आए, तो उन्होंने टॉयलेट खोलने की कोशिश शुरू कर दीं।


बहुत देर प्रयास करने के बाद जब टॉयलेट की ब्लॉकेज खुली, तो टॉयलेट सीट से एक भ्रूण बाहर आ गया।

इसकी जानकारी होते मौके पर भीड़ जमा हो गई और अस्पताल के डॉक्टर भी मौके पर पहुंच गए। जांच में पता चला कि भ्रूण कन्या का है और करीब छह महीने का है।

इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को इस बारे में सूचना दी और भ्रूण को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अस्पताल का रिकॉर्ड कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


रिकॉर्ड खंगालने पर शायद पुलिस को कोई सुराग मिल जाए।

अस्पताल में पहले भी हुई हैं ऐसी घटनाएं
- 18 अगस्त 2012 को महिला शौचालय में करीब पांच महीने का कन्या भ्रूण मिला था। मामले से पर्दा नहीं उठ सका और केस अनसुलझा ही है।
- 29 जुलाई 2011 को दो दिन की बच्ची का शव महिला शौचालय में मिला था। टायलेट ब्लॉक था, जब खोला गया तो शव बाहर आया। यह केस भी अनसुलझा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed