फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Aashna Bagri from Panchkula won a dance title in Thailand

Panchkula News: पंचकूला की आशना बागड़ी ने थाईलैंड में जीता डांस का खिताब

Tue, 20 Oct 2026 02:50 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
Aashna Bagri from Panchkula won a dance title in Thailand
पंचकूला। पंचकूला की आशना बागड़ी ने थाईलैंड में आयोजित एशिया पैसिफिक डांस कांग्रेस (एपीडीसी) 2026 में एडल्ट सोलो श्रेणी का खिताब जीतकर शहर का नाम रोशन किया है। उन्होंने अपने शानदार नृत्य प्रदर्शन से निर्णायकों को प्रभावित करते हुए यह उपलब्धि हासिल की। प्रतियोगिता में भारत के विभिन्न शहरों से आए प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

आशना ने कहा कि नृत्य उनके लिए केवल कला नहीं, बल्कि जुनून है। इसी जुनून से उन्हें अपने सपने पूरे करने की प्रेरणा मिलती है। थाईलैंड में अपने क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करना और खिताब जीतना उनके लिए गर्व और खुशी का क्षण है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत और आत्मविश्वास को दिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के निर्णायकों में नृत्य और मनोरंजन जगत की हस्तियां धर्मेश येलांडे, सौम्या कांबले, धर्मेश शाह और वरुण डीएस राणा शामिल रहे। आयोजन वाई एंड वी इवेंट्स की ओर से किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आशना इससे पहले दुबई में आयोजित एशिया पैसिफिक डांस कांग्रेस में भी सोलो श्रेणी का खिताब जीत चुकी हैं। वहां उन्होंने 20 से 35 वर्ष आयु वर्ग में जीत दर्ज की थी। थाईलैंड में मिली सफलता ने उनके नृत्य सफर में एक और बड़ी उपलब्धि जोड़ दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed