{"_id":"6ad6896e5bf3fdce0005e373","slug":"get-the-quality-of-milk-sweets-and-spices-tested-for-20-rupees-panchkula-news-c-87-1-pan1001-142849-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: 20 रुपये में कराएं दूध, मिठाई और मसालों की गुणवत्ता की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: 20 रुपये में कराएं दूध, मिठाई और मसालों की गुणवत्ता की जांच
विज्ञापन
पंचकूला। त्योहारी सीजन में दूध, मिठाई, तेल और मसालों समेत अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता परखना आसान होगा। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब 21 से 30 अक्टूबर तक जिले के सात स्थानों पर पहुंचेगी। आमजन और दुकानदार महज 20 रुपये शुल्क देकर खाद्य पदार्थों की जांच करवा सकेंगे। जांच के बाद 15 से 20 मिनट में रिपोर्ट भी उपलब्ध कराई जाएगी।
खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग, पंचकूला के डेजिग्नेटेड ऑफिसर डॉ. आजाद सिंह ने बताया कि इस सुविधा का उद्देश्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच को बढ़ावा देना और लोगों को जागरूक करना है। मोबाइल लैब में दूध और दूध से बने उत्पादों, मिठाइयों, खाद्य तेल, चावल, मसालों और फ्रूट जूस समेत अन्य खाद्य पदार्थों की जांच कराई जा सकेगी। इसके लिए लोगों को लैब के निर्धारित स्थानों पर पहुंचकर नमूने की जांच करवानी होगी।
यहां पहुंचेगी मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब
21 अक्टूबर: सेक्टर-6 मार्केट, पंचकूला
22 अक्टूबर: सेक्टर-10 मार्केट, पंचकूला
23 अक्टूबर: सेक्टर-20 मार्केट, पंचकूला
27 अक्टूबर: कालका मार्केट
28 अक्टूबर: पिंजौर मार्केट
29 अक्टूबर: बरवाला मार्केट
30 अक्टूबर: रायपुररानी मार्केट