फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Young artists brought the ideals of Lord Ram to the stage; the 'Nipun Ramlila' showcased a glimpse of both talent and traditional values.

Panchkula News: नन्हे कलाकारों ने मंच पर उतारे श्रीराम के आदर्श, निपुण रामलीला में दिखी प्रतिभा और संस्कारों की झलक

Tue, 20 Oct 2026 02:49 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Young artists brought the ideals of Lord Ram to the stage; the 'Nipun Ramlila' showcased a glimpse of both talent and traditional values.
पंचकूला। सेक्टर-20 स्थित राजकीय संस्कृति स्कूल में आयोजित क्लस्टर स्तरीय निपुण रामलीला प्रतियोगिता में नन्हे कलाकारों ने रामायण के प्रसंगों को जीवंत अभिनय के माध्यम से प्रस्तुत किया। बच्चों के संवाद, अभिनय और आत्मविश्वास ने दर्शकों का मन मोह लिया। प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने सत्य, धर्म, त्याग और मर्यादा का संदेश दिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में राजकीय प्राथमिक पाठशाला कुंडी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। राजकीय संस्कृत प्राथमिक विद्यालय दूसरे और मेजबान राजकीय संस्कृति स्कूल सेक्टर-20 तीसरे स्थान पर रहा। अब विजेता विद्यार्थी खंड स्तरीय निपुण रामलीला प्रतियोगिता में अपने क्लस्टर का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान के साथ अभिव्यक्ति कौशल, रचनात्मकता और नैतिक मूल्यों का विकास करना है। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुमन चौधरी, जिला परियोजना समन्वयक जोगिंद्र लाठर और जिला एफएलएन समन्वयक असिन्द्र कुमार ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसी गतिविधियां आनंददायी शिक्षा को बढ़ावा देने के साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक हैं। आयोजन क्लस्टर मुखिया नीलू कात्याल और एबीआरसी मोनिका की देखरेख में हुआ। अंत में विजेता टीमों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed