फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Six including a Nigerian arrested with cocaine, heroin and drug money

Panchkula News: कोकीन, हेरोइन और ड्रग मनी के साथ नाइजीरियन समेत छह गिरफ्तार

Wed, 18 Jun 2025 12:36 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jun 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Six including a Nigerian arrested with cocaine, heroin and drug money
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। जिला शहरी पुलिस की ओर से नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में एक नाइजीरियन निवासी सहित छह तस्करों को गिरफ्तार किया है। पहले केस में पकड़े गए आरोपियों के नाम नाइजीरिया निवासी कोलिन्स, ईशप्रीत सिंह 21 वर्षीय, अखिलेश विज 28 वर्षीय निवासी बसंत एवेन्यू है। इन तीनों आरोपियों से पुलिस ने 112 कोकीन और एक पिस्तौल बरामद किया है।
दूसरे मामले में पकड़े गए आरोपियों के नाम गुरप्रीत सिंह 27 वर्षीय निवासी कस्बा खिलचियां, रवि कुमार उर्फ जग्गू 28 वर्षीय मजीठा और शाम सिंह उर्फ राहुल 21 वर्षीय निवासी कस्बा कत्थूनंगल है। पुलिस ने इन आरोपियों से एक किलो हेरोइन और आठ लाख 10 हजार रुपये ड्रग मनी बरामद की है। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि मुख्य आरोपी कोलिन्स 2023 में अपने बेटे के इलाज के लिए भारत आया था। बेटे के वापस लौटने के बाद वह बिना वैध दस्तावेजों के यहीं रहने लगा और नशे का धंधा शुरु कर दिया।
विज्ञापन

आरोपी दिल्ली के मरोली से ड्रग्स की तस्करी करता था। आरोपी अपने ग्राहकों से वाट्सएप के माध्यम से संपर्क में रहता था और अमीर परिवार के लोगों को इसकी सप्लाई करता था। जांच के दौरान पता चला कि कोलिन्स ड्रग्स लाता था और उत्तर भारत में अपने स्थानीय संपर्कों के जरिए बेचता था। कोलिन्स का साथी अखिलेश और ईशप्रीत सिंह इसे आगे सप्लाई करने का काम करता था। यह आरोपी अमीर परिवारों को निशाना बनाता और 20 हजार रुपये प्रति ग्राम तक कोकीन बेचता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि एक अन्य मामले में तीन आरोपियों रवि कुमार, शाम सिंह गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से आरोपी रवि कुमार के पाकिस्तानी तस्करों से संबंध हैं। वह शाम सिंह के साथ मिलकर तय जगह से हेरोइन की सप्लाई करता था। इनका साथी गुरप्रीत सिंह हवाला का काम देखता था। वह मीट की रेहड़ी लगाता है, टोकन सिस्टम से हवाला के पैसे इकट्ठा करता था। इन आरोपियों से हेरोइन के अलावा 8.10 लाख रुपये बरामद किए गए हैं। यह हवाला का सारा कारोबार आरोपी दुबई के रास्ते कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed