{"_id":"66d3b1909d2d60eb650a9504","slug":"six-admissions-took-place-in-iti-on-the-last-day-still-84-seats-are-left-vacant-pkl-office-news-c-290-1-pkl1068-10349-2024-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: आईटीआई में आखिरी दिन छह दाखिले हुए, अभी 84 सीटें खाली बचीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: आईटीआई में आखिरी दिन छह दाखिले हुए, अभी 84 सीटें खाली बचीं
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। शहर के सेक्टर-14 आईटीआई में दाखिले के आखिरी दिन शनिवार को छह दाखिले हुए हैं। इसमें अभी 84 सीटें खाली हैं। खाली सीटों पर अगली एडमिशन की डेट बढ़ने के बाद दाखिला दिया जाएगा। आईटीआई सेक्टर-14 की प्रिंसिपल गीता आर सिंह ने बताया कि कोस्मोलॉजी में दो, फूड प्रोडक्शन में दो और प्रिंटर के कोर्स में दो दाखिले हुए हैं।
अभी कोस्मोलॉजी की आठ, फूड प्रोडक्शन की 20, जीईओ इंफारमेटिक की 20 सीट, प्रिंटर की सात, सिलाई कढ़ाई की 10, कैटरिंग की 15 सीटें नहीं भरी गई हैं। उन्होंने बताया कि अभी एडमिशन का पोर्टल बंद हो गया है। पंचकूला आईटीआई में खाली सीटों पर विद्यार्थियों को पोर्टल खुलने के बाद दाखिला दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि विद्युत की सभी सीटें फुल हो चुकी हैं। इसमें अभी छह ट्रेड में सीटें खाली हैं। जैसे ही पोर्टल खुलेगा इसके बाद एडमिशन फार्म भरकर विद्यार्थी दाखिले ले सकते हैं।