फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   SI who received President's Medal declared innocent in bribery case after 16 years

Panchkula News: राष्ट्रपति मेडल पाने वाला एसआई रिश्वत कांड में 16 साल बाद निर्दोष करार

Wed, 29 May 2024 10:13 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2024 10:13 PM IST
विज्ञापन
SI who received President's Medal declared innocent in bribery case after 16 years
चंडीगढ़। उत्कृष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति मेडल पाने वाले चंडीगढ़ पुलिस के सब इंस्पेक्टर संजीव कुमार को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने बड़ी राहत देते हुए भ्रष्टाचार के मामले में निर्दोष करार देते हुए बरी कर दिया है। सीबीआई अदालत ने उन्हें दोषी मानकर दो साल की सजा सुनाई थी और इसी आदेश के खिलाफ संजीव की अपील मंजूर करते हुए हाईकोर्ट ने याचिका का निपटारा कर दिया। 7 नवंबर, 2008 को दर्ज हुए केस के अनुसार अरविंद कुमार पांडे ने अपना बूथ एक गारमेंट डीलर दीनानाथ मिश्रा को किराए पर दिया हुआ था। पांडे और मिश्रा में अक्तूबर 2008 को बूथ को लेकर झगड़ा हो गया। मिश्रा ने डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में सिविल केस फाइल कर दिया। 3 नवंबर, 2008 को मिश्रा का पांडे के साथ समझौता हो गया। इसमें तय हुआ कि कोर्ट का फैसला आने तक बूथ की चाबियां मार्केट प्रधान सुभाष कटारिया के पास रहेंगी। यह समझौता एसआई संजीव कुमार की मौजूदगी में हुआ।
विज्ञापन

इसी बीच मिश्रा की एप्लीकेशन पर कोर्ट ने मामले में यथास्थिति का फैसला सुना दिया। पांडे ने 5 नवंबर, 2008 को संजीव कुमार और सुभाष कटारिया के खिलाफ सीबीआई को शिकायत दी। शिकायत में कहा गया कि ये दोनों मामले को सेटल करने और उनका बूथ खाली कराने के लिए 50 हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रहे हैं। पांडे की शिकायत पर 7 नवंबर, 2008 को सीबीआई ने ट्रैप लगाया। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया। सीबीआई ने जो चार्जशीट कोर्ट में दायर की थी उसमें रमेश चंद को भी आरोपी बनाया था, लेकिन उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया था।
विज्ञापन

केस के बाद विभाग ने 12 नवंबर, 2008 को संजीव कुमार को सस्पेंड कर दिया था, लेकिन 7 मई, 2010 को उन्हें फिर से नियुक्त कर दिया था। इसके बाद 26 अप्रैल, 2018 को सीबीआई अदालत ने उन्हें दोषी करार देते हुए 2 साल की कैद व 25 हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई थी। दोषी करार देने के बाद संजीव कुमार को बर्खास्त कर दिया गया था। सीबीआई अदालत के आदेश को संजीव कुमार ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। 6 साल के बाद हाईकोर्ट ने अपील पर अपना फैसला सुनाते हुए उन्हें निर्दोष मानते हुए बरी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed