फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Shrimad Bhagwat Katha concludes with grand ceremony in Panchkula

Panchkula News: पंचकूला में श्रीमद् भागवत कथा का हुआ भव्य समापन

Sun, 05 Apr 2026 01:39 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Shrimad Bhagwat Katha concludes with grand ceremony in Panchkula
पंचकूला। विश्व जागृति मिशन, पंचकूला, चंडीगढ़ एवं मोहाली मंडल के तत्वावधान में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा का समापन शिवधाम आश्रम, मोरनी रोड, पंचकूला में हुआ। यह कथा 29 मार्च से प्रारंभ हुई थी, जिसमें आचार्य कुलदीप पाण्डेय ने श्रद्धालुओं को कथा का रसपान कराया। समापन दिवस पर प्रातः 10 से 12 बजे तक कथा का आयोजन हुआ। इसके पश्चात कानपुर से आए आचार्य द्वारा मधुर संगीत एवं भजन कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, जिसमें श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। मंदिर परिसर में पंडितों एवं कथा व्यास आचार्य द्वारा विधिवत हवन-यज्ञ संपन्न किया गया। कार्यक्रम के अंत में आरती की गई और श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन कर प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर विश्व जागृति मिशन, पंचकूला, चंडीगढ़ एवं मोहाली मंडल के सभी श्रद्धालु एवं भक्तगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed