फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Shrimad Bhagwat Katha concludes at Sector 8 Shiv Mandir Park

Panchkula News: सेक्टर 8 शिव मंदिर पार्क में श्रीमद्भागवत कथा का समापन

Tue, 18 Nov 2025 09:54 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Nov 2025 09:54 PM IST
विज्ञापन
Shrimad Bhagwat Katha concludes at Sector 8 Shiv Mandir Park
पंचकूला। सेक्टर-8 स्थित शिव मंदिर पार्क में सात दिवसीय संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा का मंगलवार को श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उत्साह के साथ समापन हुआ। कथा के अंतिम दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और कथा वाचक के प्रेरक प्रसंगों का रसपान किया। वाचक ने श्रीमद्भागवत के विभिन्न अध्यायों और प्रसंगों का अत्यंत सरल, मधुर और भावपूर्ण वर्णन करते हुए भक्तों को धर्म, भक्ति, सदाचार और भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का सार समझाया। कथा के दौरान वातावरण भक्ति रस और मंत्रोच्चारण से गूंजता रहा। अंतिम दिन विशेष रूप से रुक्मिणी विवाह, भक्त प्रहलाद चरित्र और भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं के प्रसंगों का वर्णन किया गया। समापन अवसर पर भंडारे का आयोजन किया गया। आयोजन को सफल बनाने में मंदिर समिति, स्थानीय निवासियों और स्वयंसेवकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed