{"_id":"571d27034f1c1bf9288b5694","slug":"short-circuit-incident-panchkula-sector-20-fire-brigade","type":"story","status":"publish","title_hn":"शॉर्ट सर्किट से दुकान में लगी आग, सारा समान जलकर खाक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शॉर्ट सर्किट से दुकान में लगी आग, सारा समान जलकर खाक
ब्यूरो,अमर उजाला/पंचकूला
Updated Mon, 25 Apr 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
पेपर फैक्ट्री में भीषण आग
- फोटो : भव्य नरेश/अमर उजाला, नोएडा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-20 स्थित फतेहपुर गांव में एक धोबी की दुकान में रविवार सुबह अचानक आग लग गई। इससे दुकान और उसमें रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी। मौके पर एक गाड़ी पहुंच गई। इसके बाद आग पर काबू पाया जा सका। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अगर फायर ब्रिगेड की गाड़ी समय से नहीं पहुंचती तो दो तीन घर आग की चपेट में आ जाते। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह करीब 5.46 बजे धोबी रामखेलावन की दुकान में अचानक आग लग गई। कुछ देर बाद फ्रिज में दो बार ब्लास्ट हुआ। स्थानीय निवासी सोनू की नजर जब दुकान पर पड़ी तो उसने आसपास के लोगों को एकत्रित किया। लोगों ने तत्काल फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी।
करीब दस से पंद्रह मिनट के अंदर पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। लोगों की मदद से दुकान को तोड़ा गया। इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दुकान में रखे कपड़े जलकर राख हो चुके थे। यह दुकान 15 वर्षों से रामखेलावन चला रहा है। वह उत्तर प्रदेश इलाहाबाद का रहने वाला है। रामखेलावन अपने घर गया हुआ है।
विज्ञापन
दरवाजे के सामने लटके हैं तार
फतेहपुर गांव में घर के आगे बिजली के तार हादसों को न्योता दे रहे हैं। लोगों को घर से निकलते समय सिर झुकाकर दरवाजे से बाहर निकलना पड़ता है। बच्चों पर भी खास ध्यान रखना पड़ता है, क्योंकि बिजली के तार ऐसे लटक रहे हैं कि छोटे बच्चे भी उन्हें पकड़ सकते हैं। कई बार खतरा भी टल चुका है। बिजली के तारों को सही कराने के संबंध में लोगों ने कई बार बिजली विभाग को शिकायत भी दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।