{"_id":"677ac8859252d9c47000030f","slug":"sewer-overflow-bad-smell-in-111-flats-pkl-office-news-c-87-1-pan1001-118408-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: सीवर ओवरफ्लो, 111 फ्लैटों में बदबू ही बदबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: सीवर ओवरफ्लो, 111 फ्लैटों में बदबू ही बदबू
विज्ञापन
सेक्टर में फैली सीवर की गंदगी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला। सेक्टर-20 के द न्यू एग्जीक्यूटिव जीएच-105 में सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या से लोग परेशान हैं। हल्की बारिश में ही यहां जल भराव की समस्या गहराने लगती है। कई दिनों तक सीवरेज का पानी सोसाइटी के अंदर भरा रहता है। इसकी बदबू से 111 फ्लैटों के लोगों का घर के अंदर रहना मुश्किल हो जाता है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि दो साल से समस्या के समाधान के लिए एचएसवीपी के अधिकारियों से संपर्क कर रहे हैं, लेकिन आजतक समस्या जस की तस बनी हुई है। अमर उजाला की टीम ने सोसाइटी से जुड़ी समस्याओं की पड़ताल की तो पता चला कि पावर रूम और इलेक्ट्रिक पैनल के तारों में पानी भरा था। लोग भगवान से दुआ करते हैं कि मूसलाधार बारिश न हो। एक बार बारिश होने से यहां के लोग तीन से चार दिन सीवर की बदबू से परेशान रहते हैं।
पांच साल से सोसाइटी में रहती हूं। जब भी बारिश होती है, बरसाती पानी के साथ पूरे सोसाइटी में सीवरेज का पानी भर जाता है। एक बार सीवर युक्त पानी भरने के बाद पूरे सोसायटी के लोग करीब पांच से छह दिन तक परेशान रहते हैं। बदबू इतनी होती है कि यहां रहना मुश्किल हो जाता है। इसका समाधान एचएसवीपी नहीं कर रहा है। - रीमा, जीएच-105 निवासी सेक्टर-20 पंचकूला।
विज्ञापन
सेक्टर-20 में 19 साल से रह रहा हूं। सोसाइटी के अंदर चार-पांच साल से सीवर ओवरफ्लो की समस्या है। सनसिटी सोसाइटी के निर्माण के बाद सीवर ओवरफ्लो की समस्या बढ़ गई है। यहां सोसाइटी नंबर-105 से 111 के सामने खुले में सीवरेज बहाया जा रहा है। इस वजह से लोग परेशान हैं। मच्छर जनित बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। - मोहन बग्गन, प्रधान जीएच-105 सेक्टर-20 पंचकूला।
सेक्टर-20 में सीवरेज खुले में बहाया जा रहा है। कई सोसाइटियों से होकर गंदगी सोसाइटी के नंबर-105 तक पहुंचता है। इस वजह से सोसाइटी नंबर-104 से 111 तक सीवर लाइन लोड नहीं उठा पा रही है। एचएचवीपी की तरफ से लगाए बूस्टर की क्षमता कम है। कई बार बूस्टर बंद रहता है। इस वजह से सीवर का फ्लो बढ़ता है, और सीवरेज ओवरफ्लो होने लगता है। - एसके बत्ता, निवासी सेक्टर-20 पंचकूला।
सेक्टर-20 के अंदर स्ट्रॉम वाटर की पाइप लाइन नहीं है। इसके चलते हल्की बारिश में ही कुछ सोसाइटियों में बारिश के पानी के साथ सीवर ओवरफ्लो होने लगता है। - योगिंदर क्वात्रा, उपप्रधान, आरडब्ल्यूए सेक्टर-20 पंचकूला।
कैसे मिलेगी निजात
- सन सिटी परिक्रमा का सीवर लाइन एसटीपी से डायरेक्ट जोड़ा जाए।
- बरसाती पानी की निकासी के लिए पाइप लाइन डाला जाए।
- ड्रेनों की साफ सफाई करवाई जाए।
पहले भी सोसाइटी में सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या का समाधान करवाया गया था। कई बार बिजली कट के चलते एसटीपी बंद हो जाती है। अभी एसटीपी का काम पीएमडीए देख रही है। सोमवार को मौके की जांच करवाकर समस्या का समाधान करवाया जाएगा। - एसएस ढिल्लों, एचएसवीपी एक्सईएन पंचकूला।