{"_id":"687565419f64b3a7bb0101de","slug":"sewer-cleaning-is-not-being-done-in-sector-17-for-a-month-people-are-troubled-by-the-smell-panchkula-news-c-290-1-pkl1068-18286-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: सेक्टर -17 में एक महीने से नहीं हो रही गटर की सफाई, बदबू से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: सेक्टर -17 में एक महीने से नहीं हो रही गटर की सफाई, बदबू से लोग परेशान
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-17 में मकान नंबर-719 के सामने एक महीने से गटर की सफाई नहीं की जा सकी है। बदबू के कारण लोगों का जीना मुहाल हो गया है। सेक्टर के लोगों ने दस से अधिक बार नगर निगम, एचएसवीपी और पीएमडीए को शिकायत दी है। निदान नहीं होने से लोगों में रोष बना हुआ है।
गटर जाम होने के कारण बदबूदार पानी सड़कों पर घर के सामने बह रहा है। इस कारण सेक्टर के बुजुर्गों, बच्चों सहित सभी लोगों मेंं संक्रामक बीमारियोंं का डर बना हुआ है। गटर की सफाई की मशीनें भी खराब है। रोजाना चार से पांच कर्मचारी गटर की सफाई के लिए दस दिन से आ रहे हैं। इसके बावजूद समस्या का निदान नहीं हुआ है। गटर का ढक्कन खुला हुआ है। इस कारण लोगों को हादसे का डर सता रहा है।
क्या कहते हैं सेक्टरवासी
कई बार शिकायत में बाद भी नहीं निकला हल
गटर जाम होने के कारण बदबू फैल रही है। बारिश के बाद गड्ढे से गंदा पानी बाहर निकलता है। इस समस्या का निदान करवाने के लिए कई बार शिकायत दी। अभी तक हल नहीं निकला है। -एमएल चड्ढा
विज्ञापन
सड़क बैठने का खतरा बना
गटर लगातार बहने के कारण सड़क बैठने का खतरा बना हुआ है। अभी तक इस समस्या का निदान एक महीने से नहीं किया गया है। लगातार कर्मचारी आने के बाद सफाई नहीं कर रहे हैं। -डीसी गुप्ता
बॉक्स-- --
गटर की साफ करने वाली मशीनें खराब
गटर साफ करने वाली मशीनों के खराब होने के कारण सफाई नहीं होे पा रही है। अभी तक तीन मशीनें होने के बाद भी एक भी दिन मशीन नहीं आई है। इससे आसपास के घरों में संक्रामक बीमारी फैलने का खतरा भी बना हुआ है। -रवि अरोड़ा
गटर जाम होने की जानकारी नहीं जुटा पा रहे कर्मचारी नगर निगम और पीएमडीए को शिकायत देने के बाद समस्या का निदान नहीं हो पाया है। रोज सफाई कर्मचारी शिकायत के बाद आ रहे हैं, लेकिन गटर जाम होने की सही जानकारी कर्मचारी नहीं जुटा पा रहे हैं। इस कारण बदबूदार पानी का रिसाव बना हुआ है। -ओपी सग्गर
सुविधा के दावे किए गए, हल नहीं
नगर निगम की ओर हर बार सीवर, रोड गली की सफाई के दावे मानसून के पहले किए जा रहे हैं। सेक्टर में घर के सामने बदबूदार गंदा पानी बह रहा है। अभी तक इसका निदान नहीं हो पा रहा है। लगातार समस्या बनी होने के बाद विभाग मशीनों से सीवर की सफाई नहीं कर रहा है। -पीपी वर्मा
निगम की ओर से सफाई के लिए कर्मचारी भेजे गए हैं। जल्द ही सेक्टर के सभी गटर की सफाई करवाई जाएगी। लोगों की समस्या संज्ञान में है।
- अपराजिता, कमिश्नर, पंचकूला नगर निगम

बॉक्स