फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Seven years imprisonment in the case of robbery of money and mobile

Panchkula News: रुपये और मोबाइल लूटने के मामले में सात साल की कैद

Sat, 07 Jun 2025 12:50 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jun 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Seven years imprisonment in the case of robbery of money and mobile
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। वर्ष 2022 में पिंजाैर में पंजाब यूनिवर्सिटी के छात्रों से चाकू की नोक पर मोबाइल और 1400 रुपये लूटने के मामले में सेशन जज वेदप्रकाश सिरोही की अदालत ने दो लोगों को दोषी करार देते हुए सात साल की सजा सुनाई है। साथ ही इन पर जुर्माना लगाया है। इस मामले में सरकारी वकील ने बताया कि 17 फरवरी 2022 को कुछ दोस्त जिप्सी में पिंजौर से नयागांव आ रहे थे।
गांव खेड़ा के पास बाइक सवार कुलदीप और सुलखन ने गाड़ी के आगे बाइक लगाकर चाकू की नोक पर छात्रों से रुपये और मोबाइल लूट लिया था। आरोपियों ने मोबाइल का पासवर्ड लेकर गूगल पे से 1400 अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए थे और आईफोन लूटकर भाग गए थे। छात्रों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। इनसे एक आईफोन भी बरामद किया था। अब कोर्ट ने दोनों को दोषी करार देते हुए 7 साल की सजा और जुर्माना सुनाया है।
विज्ञापन

कोर्ट ने दोनों को दोषी करार देते हुए आईपीसी की धारा 397 में दोनों दोषियों को 7 साल की सजा सुनाई है। आईपीसी की 392 धारा में 5 साल की सजा और 5000 रुपये जुर्माना, आईपीसी की धारा 341 में एक महीने की सजा और आईपीसी की धारा 506 के तहत 6 महीने की सजा सुनाई है। सभी सजाएं एक साथ चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed