फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   senior citizen dead

पडोसी की आपसी लड़ाई में बुजुग की हुई मौत

Wed, 18 Sep 2019 01:54 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
senior citizen dead
मनीमाजरा। मौली जागरां में पड़ोसियों की आपस में हो रही लड़ाई में बीच बचाव करने गए बुजुर्ग की मौत के बाद मौली थाना पुलिस ने एक महिला सहित तीन लोगों के खिलाफ गैर इरादातन हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पहचान मौली कांप्लेक्स के मकान नंबर 2591 के खुमानी राम के रूप में हुई।
विज्ञापन

पुलिस ने मृतक के बेटे संजय उर्फ बाली के बयान पर मामला दर्ज मंगलवार देर शाम तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान मौली कांप्लेक्स के मकान नंबर 2591 निवासी हरिओम, शशिपाल और उसकी पत्नी सुनीता के रूप में हुई है। पुलिस तीनों आरोपियों को बुधवार को जिला अदालत में पेश करेगी।
विज्ञापन

मौली जागरां थाना पुलिस के अनुसार मंगलवार शाम साढ़े चार बजे जीएमसीएच-32 से मैसेज आया कि मौली कांप्लेक्स इलाज करवाने आए एक 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामला की जांच शुरू कर दी। प्राथमिक जांच में पुलिस को पता चला कि तीन आरोपी और मृतक पड़ोसी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार कुत्ते को लेकर मृतक खुमानी राम के बेटे संजय और तीन आरोपियों से झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों ने एक दूसरे से हाथापाई करनी शुरू कर दी। दोनों गुटों में लड़ाई को बढ़ते देख संजय के पिता खुमानी राम बीच बचाव करने आ गए। इस दौरान इस हाथापाई में बुजुर्ग खुमानी गिरकर बेहोश हो गया। संजय उन्हें तुरंत उठाकर जीएमसीएच-32 लेकर गए। जहां पर डाक्टरों ने उन्हें मृत करार कर दिया। वहीं पुलिस ने मृतक के बेटे संजय उर्फ बाली के बयान पर मामला दर्ज तीन आरोपियों को गैर इरादतन हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

शशिपाल की माता पर भी मामला दर्ज
हालांकि पुलिस ने इन तीन के अलावा शशिपाल की माता के ऊपर भी मामला दर्ज किया। वह अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। वहीं संजय ने यह भी आरोप लगाया है कि इन आरोपियों ने उसके पिता को पकड़ कर सिर पर ईंट मारी है। वहीं मौली जागरां थाना पुलिस के अनुसार अभी खुमानी की मौत का कारण नहीं पता है। बुधवार को पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या आदि का मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed