फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Send on remand accused of attacking restaurant operator including friend

दोस्त समेत रेस्टोरेंट संचालक पर हमला करने के आरोपी रिमांड पर भेजे

Wed, 19 Jan 2022 02:06 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Send on remand accused of attacking restaurant operator including friend
पिंजौर। बिटना रोड पर स्थिति अर्बन फूड रेस्टोरेंट के मालिक सहित उसके दोस्त पर हमला करने के आरोप में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपियों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सन्नी निवासी सैनी मोहल्ला, संदीप शर्मा निवासी सैनी मोहल्ला, गुरप्रीत सिंह निवासी गांव वासुदेवपुरा पिंजौर के रूप में हुई है ।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता चिराग गर्ग निवासी गुरुद्वारा बिटना रोड पिंजौर ने बताया कि वह पिंजौर के बिटना रोड पर अर्बन फूड नाम से रेस्टोरेंट चलाता है। 16 जनवरी को रात करीब नौ बजे वह अपने दोस्त कुबेर सिंह के साथ रेस्टोरेंट में बैठा था। उसी समय करीब सात लड़के एक गाड़ी में वहां पहुंचे। आते ही युवकों ने उसके दोस्त के साथ मारपीट शुरू कर दी। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी हमलावरों में से एक लड़के के पास तलवार थी, जबकि अन्य लाठी और डंडों से लैस थे।
विज्ञापन

आरोपियों ने जैसे ही उसके दोस्त पर वार किया तो उसका दोस्त और वह उसी समय नीचे गिर गए। उसके बाद आरोपियों ने उस पर भी डंडों से वार किया। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी आपस में एक दूसरे को संदीप, सन्नी, गुरप्रीत नाम से बुला रहे थे। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपियों ने रेस्टोरेंट में भी तोड़फोड़ की। जाते समय दोबारा रेस्टोरेंट नहीं खोलने और जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने आरोपी संदीप, गुरप्रीत सिंह, सन्नी सहित करीब चार अन्य आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed