फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Sector-45 echoed with chants of 'Ganpati Bappa Morya'.

Panchkula News: गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंजा सेक्टर-45

Sun, 20 Sep 2026 11:30 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Sector-45 echoed with chants of 'Ganpati Bappa Morya'.
चंडीगढ़। गौरी शंकर सेवादल गौशाला, सेक्टर-45-D में भगवान श्री गणेश का गणपति महोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा में बच्चों, महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। गणपति बप्पा के जयकारों, भजन-कीर्तन और ढोल-नगाड़ों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश के दर्शन कर सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

संस्था के सदस्यों विनोद कुमार, रमेश कुमार शर्मा, रजनीश, रामपाल, दिलीप रावत, अशोक कुमार, भुवनेश महाजन और लाखी राम जी ने बताया कि महाआरती के बाद भगवान गणेश की प्रतिमा को रोपड़ नहर में विसर्जित किया गया। सुमित शर्मा जी ने बताया कि शोभायात्रा के दौरान नशामुक्ति का संदेश भी दिया गया। विसर्जन के समय श्रद्धालुओं ने ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयकारे लगाए। संस्था ने सभी श्रद्धालुओं का आभार जताते हुए धर्म, सेवा और सामाजिक एकता से जुड़े रहने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed