फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Sector-20 underpass remained jammed for three hours, thousands remained troubled throughout the day

Panchkula News: सेक्टर-20 अंडरपास तीन घंटे रहा जाम, दिनभर हजारों रहे परेशान

Sun, 24 Mar 2024 04:06 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2024 04:06 AM IST
विज्ञापन
Sector-20 underpass remained jammed for three hours, thousands remained troubled throughout the day
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। सेक्टर-20 अंडरपास सहित कालका-शिमला हाईवे पर एक माह से भी ज्यादा समय से लग रहे जाम से आसपास के अलावा हजारों लोग परेशान हैं। शनिवार को भी सेक्टर के अलावा 115 सोसाइटियों सहित अन्य लोगों को दिनभर जमा से परेशान होना पड़ा। सेक्टर-20 अंडर पास दिन में करीब तीन घंटे जाम रहा। दूसरी तरफ निर्माणाधीन फ्लाईओवर की वजह से कालका-शिमला हाईवे पर भी दिन और रात में रुक रुककर लंबा जाम लगता रहा।
पिछले एक सप्ताह से सेक्टर-12ए और सेक्टर-20 अंडरपास, ढकोली में रोजाना लोगों को सुबह, दोपहर व शाम के समय जाम का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल सेक्टर-12ए और सेक्टर-20 अंडरपास वाले मार्ग पर ड्रेनेज और सड़क को चौड़ा करने का काम चल रहा है। इसके चलते सड़क के आधे हिस्से को बंद कर दिया गया है। आधे हिस्से में ट्रैफिक का आवागमन हो रहा है। ऐसे में पूरे दिन अंडरपास वाले मार्ग पर जाम की स्थिति बन रहती है।
विज्ञापन


फ्लाइओवर खुले तो जाम से मिले निजात
जीरकपुर-कालका हाईवे पर सेक्टर-12ए और औद्योगिक क्षेत्र फेज वन के बरसाती नाले से लेकर जीरकपुर-पंचकूला बार्डर तक सिंगल लेन राइट टर्न फ्लाईओवर बनकर तैयार है। फ्लाईओवर को पंचकूला की तरफ से उठाकर जीरकपुर-पंचकूला बॉर्डर हाईवे पर समतल किया गया है। फोरलेन को चौड़ा करने और फ्लाईओवर के दोनों तरफ भी सर्विस रोड का बचा हुआ काम जल्द पूरा जल्द हो जाए जाम की समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



ढकोली, जीरकपुर व अंबाला के लिए यू टर्न
सेक्टर-20 के अंडरपास से पंचकूला शहरी क्षेत्र के लोगों को ढकोली, जीरकपुर व अंबाला जाने के लिए वाहन चालकों को यू टर्न लेना पड़ता है। इसके चलते सुबह और शाम के समय घंटों यहां वाहन चालकों को जाम का सामना करना पड़ता है। सेक्टर के लोगों के साथ साथ कालका-शिमला हाईवे से पंचकूला के दूसरे सेक्टरों को जाने वाले ट्रैफिक का यहां दबाव भी होता है। जिसके चलते आम दिनों में भी यहां जाम की समस्या बनी रहती है।


पंचकूला सेक्टर-12ए और औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 के डिवाइडिंग रोड पर बने फ्लाईओवर का काम लगभग पूरा हो चुका है। इसको जनता के आवागमन के लिए अप्रैल में खोल दिया जाएगा। - प्रियंका मीणा, महाप्रबंधक, एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed