फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Second day of paperless registry: Five registries took place in Panchkula district, none in Kalka

पेपरलेस रजिस्ट्री के दूसरा दिन : पंचकूला जिले में हुई पांच रजिस्ट्री, कालका में एक भी नहीं

Wed, 05 Nov 2025 02:48 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
Second day of paperless registry: Five registries took place in Panchkula district, none in Kalka
पंचकूला/कालका। पंचकूला जिले में पेपरलेस रजिस्ट्री के दूसरे दिन केवल पांच रजिस्ट्री हुई।तकनीकी खामियों के चलते सोमवार को एक भी रजिस्ट्री नहीं हुई थी। सॉफ्टवेयर चलने के बाद मंगलवार को पंचकूला तहसील में दो, बरवाला में भी दो और रायपुररानी में एक रजिस्ट्री हुई। वहीं, कालका में सॉफ्टवेयर नहीं चलने के कारण एक भी रजिस्ट्री नहीं हुई। इस कारण आने वाले लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ा।
विज्ञापन

कालका में अधिकारियों से बात की गई ताे उनका कहना था कि मंगलवार दोपहर तक उनके पोर्टल पर कोई डाॅक्यूमेंट रिसीव नही हुआ है। पेपरलेस रजिस्ट्री का मकसद रजिस्ट्री प्रक्रिया को कागज रहित और पारदर्शी बनाना है। शुरुआती दिनों में यह साफ हो गया कि डिजिटल बदलाव की राह इतनी आसान नहीं होगी।
विज्ञापन

लोगो पर बढ़ेगा आर्थिक बोझ
एडवोकेट सुशील गर्ग ने नए सिस्टम पर सवाल उठाते हुए कहा कि इसमें बहुत सी खामियां होने के कारण लोगो की परेशानी बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि पहले रजिस्ट्री करवाने के लिए जो टोकन लेना पड़ता था, वह फ्री ऑफ कॉस्ट था। अब उस टोकन के लिए 503 रुपये अदा करने पड़ेंगे। यदि किसी कारणवश रजिस्ट्री नहीं हो पाती है तब दोबारा टोकन लेने के लिए फिर से 503 रुपये देने पड़ेंगे। इससे लोगो का आर्थिक नुकसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
आरसी के पोर्टल पर मंगलवार तक एक भी रजिस्ट्री रिसीव नही हुई है। रिसीव होते ही आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। लोगो को ऑनलाइन पोर्टल बारे जागरूक किया जाएगा। -विवेक गोयल, तहसीलदार कालका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed